Shani Sade Sati 2027: साल 2026 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह वर्ष ग्रहों की चाल और उनकी बदलती स्थिति के कारण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान कई ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव अलग-अलग राशियों के जीवन पर देखने को मिला है। वहीं, शनि की स्थिति को इस साल अधिक महत्व दिया गया है। उनका प्रभाव जातकों के जीवन में की तरह के बदलाव और उतार-चढ़ाव लेकर आता है। दरअसल, कुछ राशि वालों पर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहा है। इस अवधि में जातकों को अधिक प्रयास, सेहत समस्याएं और बिजनेस को लेकर कई बदलाव देखे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि साल 2027 में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहने वाला है और किन लोगों को अपने कामकाज और व्यवहार में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।