Trigrahi Yog 2025: साल 2025 में कई बड़े और प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदल चुके हैं. जिसमें गुरु वृषभ से मिथुन राशि में, शनि कुंभ से मीन राशि में और राहु-केतु कुंभ व सिंह राशि में गोचर कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हुए दूसरे ग्रहों से युति करते हैं, जिससे त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। ग्रहों की युति से बना योग सभी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। आपको बता दें कि जून के महीने वाणी, संचार और व्यापार के कारक ग्रह बुध, ग्रहों के राजा सूर्य और सुख के दाता ग्रह देवगुरु बृहस्पति की मिथुन राशि में युति बनेंगी। इन तीन ग्रहों की यह युति सिंह राशि में बनेगी। जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। त्रिग्रही योग के कारण कुछ राशि वालों के धन-दौलत और ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वह भाग्यशाली राशियां।