फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु-गुरु और बुध की युति बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Sat, 15 Feb 2025 05:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

27 फरवरी को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह  बुध मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही राहु और शुक्र की युति मीन राशि हैं। इस तरह से मीन राशि में बुध, गुरु और राहु की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Trigrahi Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला
फरवरी माह में बहुत ही खास योग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी के आखिरी सप्ताह में तीन ग्रहों के संयोग से त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह त्रिग्रही संयोग मीन राशि में होगा। आपको बता दें कि 27 फरवरी को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही राहु और शुक्र की युति मीन राशि हैं। इस तरह से मीन राशि में बुध, गुरु और राहु की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। इस त्रिग्रही योग में राहु संग बुध और गुरु के होने से कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे कुछ की परेशानियों में इजाफा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस त्रिग्रही योग से किन-किन राशि वालों को सतर्क रहना होगा। 

Weekly Horoscope (17 to 23 February): सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 

विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के बुध, गुरु और राहु के द्वारा बनने वाला त्रिग्रही योग अच्छा नहीं कहा जा सकता है। जीवन में परेशानियों में इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। वहीं बिजनेस में कामकाज के सिलसिले में भी भारी हानि उठानी पड़ सकती है। ऐसे में आने वाले समय में आपको काफी सोच-समझकर कदम उठाना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से परेशानियों में भी इजाफा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
फरवरी के आखिरी दिनों में त्रिग्रही योग से सिंह राशि वालों ज्यादा सावधान रहने की जररूत है। मानसिक रूप से उथल-पुथल की संभावना है। नौकरी और व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले कई बार सोच-विचार करना होगा। अचानक से धन के खर्चे बढ़ सकते हैं।  वाहन चलाते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। दांपत्य जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। 

Ketu Gochar 2025: 3 महीने बाद केतु करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन राशिवालों को मिलेगी जीवन में कामयाबी

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाले कुछ दिन परेशानियों से भरे रह सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में ज्यादा कार्य के चलते उलझन और लड़ाई-झगडों में इजाफा हो सकता है। बेरोजगार लोगों को काम के सिलसिले में अभी सफलता नहीं मिलेगी। किसी से बिना बात के वाद-विवाद हो सकता है। लगातार काम में असफलता के कारण आपको मन परेशान और बेचैन रह सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।  

Holi Chandra Grahan 2025: साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर, ये तीन राशियां रहें अलर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें