मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आपको मनचाही सफलता की प्राप्ति आज होती दिख रही है। इसके अलावा व्यापार में आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक प्रभाव मजबूत होगा।
विज्ञापन
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृष राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि रिश्तों में भी मिठास बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि छात्रों की काम को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं किसी उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त काम में होगा।
विज्ञापन
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आपके लिए समय सामान्य रहेगा। आप किसी योजना में निवेश करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आज व्यापार में कम प्रयास के बावजूद अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन सुखद और उत्साहपूर्ण रहेगा।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को काम को लेकर सावधानी रखनी होगी। निजी जीवन में किसी खास इच्छा के पूरी होने की उम्मीद रहेगी। कामकाज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को गोपनीय रखना जरूरी होगा। व्यापारियों को किसी नए निवेशक से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिल सकती है। हालांकि, प्रेम जीवन में आज खुशियां बढ़ सकती हैं। वहीं, प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ाने वालों के लिए दिन अनुकूल हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। मित्रों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में मां के हाथों से बने स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नया प्रोजेक्ट मिलने से आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
7 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में उत्साह बढ़ेगा। आप उसे पूरी लगन के साथ पूरा करेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न करें। बाहर के भोजन से दूरी रखना बेहतर रहेगा।
8 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
रिश्तों में फिर से अपनापन और प्यार बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में नई खुशियां दस्तक देंगी। कान से जुड़ी किसी परेशानी को लेकर विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए भी दिन उचित रहेगा। आज परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
9 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में उत्साह और अपनापन बढ़ेगा तथा आपसी समझ मजबूत होगी। लेकिन सेहत परेशान करेगी, इसलिए खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। हालांकि, आज परेशान भी हो सकते हैं, क्योंकि पदोन्नति में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
10 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
बच्चों के साथ बाहर डिनर करने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर आपको भी खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग हर कदम पर मिलता रहेगा। लाभ कमाने के मौके हाथ लग सकते हैं।
11 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आपकी योजनाएं धीरे-धीरे आकार लेंगी और लंबित प्रोजेक्ट पूरा होने की ओर बढ़ेगा। नए काम में निवेश के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।
मीन राशि
व्यापार में अच्छा मुनाफा और कोई अच्छी डील हो सकती है। ऑफिस का जरूरी काम समय पर पूरा कर लेने से तनाव काफी कम रहेगा। इससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। नए लोगों से मिलने में सफलता मिलेगी।