Most Powerful Zodiac Sign: ज्योतिष में कुल 12 राशियां मौजूद हैं, जिनका नाम मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन है। यह सभी अपने स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इन्हें नियंत्रित करने के लिए ज्योतिष में 9 ग्रहों का भी उल्लेख है, जिसका नाम सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु। परंतु राहु और केतु की पहचान छाया ग्रह के रूप में की जाती हैं। लेकिन अन्य ग्रहों का प्रभाव राशियों पर देखने को मिलता है। जिसके चलते उनमें भिन्नताएं व गुणों की उत्पत्ति होती हैं। इसलिए ज्योतिष में कुछ राशियों को भावुक, निडर, रचनात्मक के साथ-साथ साहसी भी माना जाता है। हालांकि आज हम बात केवल सबसे शक्तिशाली राशियों की करने वाले हैं। हम इनके स्वामी गुरु से लेकर उनके स्वभाव को भी विस्तार से जानेंगे।