Surya Vrishchik Rashi Gochar 2026 Horoscope: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Surya Vrishchik Rashi Gochar 2026 Horoscope: ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर 2026 को अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। वह 16 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल दोनों ही प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। सूर्य जहां आत्मविश्वास, ऊर्जा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, पराक्रम का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि में सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। किसी के लिए यह समय तरक्की लेकर आ सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, सूर्य के इस गोचर का मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
सूर्य आपके अष्टम भाव में गोचर कर चुके हैं। इस दौरान आपको कुछ पुरानी बातों और जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है। जीवन में अचानक कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे।
वृषभ राशि
सूर्य आपके सप्तम भाव में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में आपके रिश्तों में अपनापन और समझ बढ़ाने में मदद कर सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने के योग बन सकते हैं। वहीं, पहले से विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
सूर्य आपके षष्ठम भाव में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में सूर्य का यह गोचर आपके लिए विरोधियों पर विजय पाने और पुरानी परेशानियों से बाहर निकलने के अवसर लेकर आ सकता है। कोई लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर बना रहेगा।
कर्क राशि
सूर्य आपके पंचम भाव में गोचर कर चुके हैं। समय आपके लिए खास रह सकता है। रचनात्मक कार्यों पर देखने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बढ़ाने और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने का समय रहेगा। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं और इस गोचर के दौरान सूर्य आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश कर चुके हैं। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। वाहन से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। पुराने कामों को दोबारा गति देने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि
सूर्य आपके तृतीय भाव में गोचर कर चुके हैं। कोई नया व्यक्ति आपके लिए अच्छी योजनाएं इस समय लेकर आ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें और बातचीत से मामले सुलझाएं।
तुला राशि
सूर्य आपके दूसरे भाव में प्रवेश कर चुके हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। कोई निवेश से आपको अच्छा लाभ होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
सूर्य आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में गोचर कर चुके हैं। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होने के योग हैं। पिता और गुरुजनों का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी।
धनु राशि
सूर्य आपके द्वादश भाव में गोचर कर चुके हैं। निवेश से आपको अतिरिक्त लाभ के मौके मिलेंगे। समय आपके लिए खास साबित होगा। विदेश से जुड़े काम करने वाले जातकों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
मकर राशि
सूर्य आपके एकादश भाव में गोचर कर चुके हैं। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। कारोबार में कोई अच्छी और नई डील फाइनल हो सकती है। आय के नए स्रोत बनने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है।
कुंभ राशि
सूर्य आपके दशम भाव में गोचर कर चुके हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुखद और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।