फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: इन चार राशि वालों को इस सप्ताह बिजनेस में होगा बड़ा लाभ, मनचाही नौकरी का भी मिलेगा अवसर

Mon, 16 Nov 2026 11:14 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Horoscope 16 to 22 November 2026: नवंबर का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है। इस सप्ताह छठ पूजा के पावन पर्व के साथ ग्रहों की विशेष स्थिति बनेगी। सिंह राशि में मंगल और गुरु की युति रहेगी, जबकि सूर्य का राशि परिवर्तन भी होगा। ग्रहों के इन बदलावों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 - फोटो : AI
Weekly Horoscope 16 to 22 November 2026: नवंबर का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है। इस सप्ताह के पहले दिन छठ पूजा का पावन संयोग बन रहा है। वहीं, सिंह राशि में मंगल और गुरु की युति रहेगी। इसके अलावा, सप्ताह के दौरान सूर्य भी अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। ग्रहों और नक्षत्रों की इस विशेष स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है, तो कुछ के मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं, आपके लिए नवंबर का यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्यों को लेकर लाभकारी रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत और रिश्तों को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी। इस दौरान विरोधियों से सतर्क रहें और अपने काम पर ध्यान दें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ मतभेद होने की आशंका है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और बातचीत से मामले सुलझाएं।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुखद रहेगा। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले बातचीत से सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी सुधार होगा। इसके अलावा कोई बड़ी यात्रा भी आप करेंगे। कारोबार में कोई अच्छी और नई डील फाइनल हो सकती है। भाग्य का साथ मिलने से कामकाज में अच्छी प्रगति होगी। सप्ताह के अंत में धार्मिक यात्रा या तीर्थ दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक इस सप्ताह नई ऊर्जा के साथ अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस समय काम को लेकर किसी बड़े अधिकारी से भी आपकी बात होगी। सप्ताह की शुरुआत में मित्रों और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मिलकर खुशियां आपको प्राप्त होंगी। अपनी बुद्धि और समझदारी से कठिन परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। ग्रहों की कृपा से अटके काम बनेंगे। पुराने कामों को दोबारा गति देने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। समय कुछ अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां मजबूत होंगी। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा व्यस्तता भरा रह सकता है। पुरानी बातों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में अचानक कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अधिक काम के कारण शारीरिक थकान और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें और जरूरी कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी से विवाद करने से बचें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी जरूरी काम में रुकावट आने से मन परेशान रहेगा। दूसरों की बातों में आकर गुस्सा करने या जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। इस दौरान यात्रा के योग बनेंगे, जो नए संपर्क बनाने और भविष्य में लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रह सकता है। आर्थिक उन्नति के अच्छे योग हैं। सप्ताह के अंत में परिवार या करीबियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर बना रहेगा।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार में तरक्की के अवसर लेकर आएगा। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा तबादला या पदोन्नति मिल सकती है। नई नौकरी मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं, कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह सहयोग और सुखद माहौल बना रहेगा। समय बदलावों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं।  परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से कई मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आ सकता है। सप्ताह के मध्य में काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिनके संपर्क से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से लाभदायक रह सकता है। इस समय बिजनेस में सीनियर का पूरा आशीर्वाद बरसेगा। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी और बचत में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कोई आपसे मिलने भी आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से घरेलू समस्या का समाधान मिल सकता है। 

शुक्र मार्गी 2026: 22 नवंबर तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में तरक्की के मिलेंगे मौके

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें