फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य का मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Fri, 14 Feb 2025 06:20 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसके अलावा शनि, बुध और सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग भी बनेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Sun Transit 2025 - फोटो : अमर उजाला
Surya Rashi Parivartan 2025: ग्रहों के राजा और आत्मा के कारक ग्रह सूर्य अब मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य अपने पुत्र शनि की दूसरी राशि कुंभ में 14 मार्च 2025 तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। आपको बता दें सूर्य हर एक माह के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसके अलावा शनि, बुध और सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग भी बनेगा। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और सूर्य-शनि के बीच में आपस में शत्रुता का भाव है। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी राशियों के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। सूर्य का गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान पद तथा गरिमा की वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

Gajkesari Yog 2025: होली से पहले बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ

विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे। पैसे से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। आपकी राशि से दशम कर्म भाव में गोचर से लाभ दिलाएंगे। 

Shani Gochar 2025: होली के बाद इन राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे शनि, धन-धान्य से भर जाएगा घर

4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों के लिए नवम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके कार्यों में गति आएगी। लाभ के मौके मिलेंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। 

विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपकी राशि से सूर्य का गोचर अष्टम भाव में हुआ है। ऐसे में आपको सेहत संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच में किसी मामले को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। धन हानि होने की संभावना है। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का कुंभ राशि में गोचर जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव लाने का योग बन रहा है। आपकी राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर किया है। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का कुंभ राशि में गोचर शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। आपकी राशि में सूर्य गोचर महत्वपूर्ण फल प्रदान करने वाला साबित होगा। आपके गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। यात्रा से   लाभ मिलने की संभावना है। 

8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
आपकी राशि में सूर्य का गोचर पंचम भाव में हुआ है। ऐसे में आपको विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलने की अच्छी संभावन है। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु प्रेम संबंधी मामले में उदासीनता रहेगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करेंगे होंगे। 
 

9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
सूर्य को गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में हुआ है। ऐसे में धन संबंधी कार्यो में आपको हानि होने की संभावना है। आपको इस दौरान लापरवाही से बचना होगा। इस दौरान आपको कहीं से अप्रिय समाचार सुनने को भी मिल सकता है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों और व्यापार करने वाले जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आपके लिए  सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर करने से आपकी राशि से तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में हुआ है जिससे आपके के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 

11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आपके लिए धन-दौलत में इजाफा और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपकी राशि से कुंडली के धन भाव में गोचर करने से सूर्य का विशेष प्रभाव होगा। इस राशि के जातकों के दाहिनी आंख में कुछ परेशानियां आ सकती है।

12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही सूर्य का गोचर हुआ है ऐसे में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यापार में धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग सरकारी सेवा में उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य के गोचर से खर्चों में वृद्धि होगी। आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर से सूर्य खर्चों में बेतहाशा वृद्धि करवाएगा। ज्यादा मेहनत से ही कार्यों में सफलता मिलेगी। राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य विशेषकर के बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें