फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद खास है वैलेंटाइन डे, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 14 Feb 2025 06:16 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
14 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 14 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आपके जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता जीवन भर साथ देगा। वहीं शादीशुदा लोग साथी के साथ किसी यात्रा की प्लानिंग करेंगे। आप दोनों को साथ में समय बिताने के कई अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी की तबीयत खराब होने के कारण मन परेशान रहेगा। बच्चों के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे परिवार में खुशियां बनी रहेगी। अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेमी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। घर परिवार में आप दोनों के रिश्तों की लोग जमकर तारीफ करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अभी और रुकना होगा। आज अपने पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर आप जा सकते हैं। यदि आप सिंगल है तो आज कोई आपसे मन की बात साझा कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे, यहां आप उनसे दिल की बात कह सकते है। इस दौरान कुछ रोमांटिक पलों का अवसर आपको मिल सकता है। प्रेम का इजहार करने से दोनों के रिश्ते में मजबूती और विश्वास बढ़ेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप लव पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे के लिए किसी उपहार की खरीदारी करेंगे। आप दोनों एक दूसरे की ताकत बनकर सामने आएंगे। इस दौरान पुराने मुद्दों को छोड़ना ही आपके लिए बेहतर होगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रिश्तों को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। साथी का भरपूर साथ मिलने के कारण मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। किसी खास के साथ शाम को मौज मस्ती करेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज आप बहुत रोमांटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी से किसी खुशखबरी की प्राप्ति होगी। सिंगल लोगों के लिए दिन हालांकि सामान्य रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): छोटे- छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लव लाइफ पर होगा। किसी पुरानी बात को लेकर लड़ाई करने से बचें। यदि आप किसी यात्रा पर जाए तो जीवनसाथी को साथ लेकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप किसी खास से अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करेंगे। परिणाम आपके पक्ष में आ सकते है। आप अपनी सब समस्याओं को भूलकर लव पार्टनर के साथ किसी नए काम की शुरुआत करेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज योजनाएं अस्त-व्यस्त हो सकती हैं, जिसे संभालने के लिए जीवनसाथी की सहायता लेंगे। शाम से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। यदि आप सोलमेट के लिए किसी पार्ट का आयोजन कर रहे थे तो दोस्तो की सहायता अवश्य लें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाएंगे। आप दोनों एक दूसरे की ताकत है, इसलिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। क्रश से बात होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सामान्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें