Surya Rashi Parivartan 2025: नवग्रहों में सूर्य को राजा का दर्जा हासिल है। वह आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद और आत्मविश्वास के कारक ग्रह है। यही नहीं उन्हें सिंह राशि का स्वामित्व भी प्राप्त है। इस राशि वालों पर सूर्यदेव की सदा कृपा बनी रहती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति निडर, ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और एक अच्छा लीडर बनता है। कहते हैं अगर कुंडली में सूर्य दशम भाव में हो, तो जातक की सरकारी नौकरी के योग का निर्माण भी होता है।
Chandra Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण ? जानिए तिथि और भारत पर इसका प्रभाव
वहीं सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं। उसके बाद ही अगली राशि में प्रवेश करते हैं। परंतु वह जब भी गोचर करते हैं, तो 12 में से कुछ राशियों को विशेष लाभ अवश्य मिलता है। ऐसे में एक बार फिर सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह 16 जुलाई 2025 को शाम 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेंगे। सूर्य के यहां आते हीं इन तीन राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है और करियर, व्यापार व समाज में मान-सम्मान भी मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।