फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: अगस्त में इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, सूर्य और केतु की होगी युति

Tue, 29 Jul 2025 01:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Rashiyan: इस वर्ष 17 अगस्त 2025 को देर रात 1 बजकर 41 मिनट पर सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बड़ी बात यह है कि यहां पहले से ही छाया ग्रह केतु विराजमान है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Surya Ketu Yuti in August 2025 - फोटो : adobe stock
Surya Ketu Yuti in August 2025: इस वर्ष 17 अगस्त 2025 को देर रात 1 बजकर 41 मिनट पर सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बड़ी बात यह है कि यहां पहले से ही छाया ग्रह केतु विराजमान हैं। ऐसे में सिंह में सूर्य और केतु की युति होगी, जो कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकती हैं। चूंकि सूर्य ज्योतिष के एक महत्वपूर्ण ग्रह हैं और वह आत्मा, मान-सम्मान, पिता और नेतृत्व क्षमता के कारक है, इसलिए जातकों को इन क्षेत्रों में विशेष लाभ हो सकता है। इन जातकों के मान-सम्मान बढ़ने से लेकर धन-लाभ के भी योग हैं। आइए इनके नाम जानते हैं

August Monthly Horoscope: अगस्त माह में ग्रहों की चाल का 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव ? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य-केतु की युति वृषभ राशि वालों के लिए खास रहने वाली है। आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।


सूर्य-केतु की युति वृषभ राशि वालों के लिए खास रहने वाली है। आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग है। इससे कार्य मनचाहे तरीके से पूर्ण होंगे। इस दौरान व्यावसायिक लाभ मिलने के योग है। सेहत की दृष्टि से समय अत्यंत अनुकूल रहने वाला है। विदेश यात्रा या किसी नवीन स्थान से शुभ अवसर मिलने के योग है। नए काम की शुरुआत अगर की थी, तो अब मुनाफा प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। सिंगल लोगों का मनचाहे व्यक्ति के साथ मेल-मिलाप हो सकता है। किसी पुराने परिचित से मेल-मुलाकात होने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 4
सूर्य-केतु की युति आपके करियर में बदलाव लेकर आ सकती हैं। अगर किसी कोर्स में दाखिला लिया था, तो उससे एक अच्छी दिशा मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।


सूर्य-केतु की युति आपके करियर में बदलाव लेकर आ सकती हैं। अगर किसी कोर्स में दाखिला लिया था, तो उससे एक अच्छी दिशा मिलेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। इस दौरान आपका कार्यशैली और संवाद कौशल लोगों को प्रभावित करेगा। दोस्तों की संख्याओं में इजाफा होगा।  व्यापारियों के लिए यह समय किसी बड़ी डील या मुनाफे का हो सकता। सूर्य के प्रभाव से अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। रिश्ता जीवन में सुधार लेकर आएगा। व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ होगा।

Shukra Gochar 2025: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेंगी इन राशियों की किस्मत, आएगा अचानक धन लाभ
विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि वालों के लिए यह समय और भी खास होने वाला है। अगर आप किसी व्यापार या यात्रा को करना चाह रहे थे, तो उसमें आ रही बाधाएं दूर होगी। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।


मकर राशि वालों के लिए यह समय और भी खास होने वाला है। अगर आप किसी व्यापार या यात्रा को करना चाह रहे थे, तो उसमें आ रही बाधाएं दूर होगी। विशेष रूप से प्रशासन, राजनीति या व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इस युति से लाभ होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। कला में निखार आने से समाज में एक अच्छी पहचान आपको मिलेगी। सबका साथ और सहयोग प्राप्त होने पर भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। पारिवारिक सदस्यों एवं सगे-संबंधियों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।

Mars Ketu Conjunction: 28 जुलाई से खत्म हुई मंगल-केतु की अशुभ युति, करियर-कारोबार होगा अब लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें