फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Ketu Conjunction: 28 जुलाई से खत्म हुई मंगल-केतु की अशुभ युति, करियर-कारोबार होगा अब लाभ

Tue, 29 Jul 2025 12:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mars Ketu Conjunction: 07 जून को मंगल और केतु की अशुभ युति बनी हुई थी, जो अब मंगल के राशि परिवर्तन से यह खत्म हो चुकी है। दरअसल मंगल-केतु यह अशुभ युति 18 साल बाद सिंह राशि में बनी थी।
विज्ञापन
1 of 4
28 जुलाई से मंगल केतु युति खत्म - फोटो : adobe stock
Mars Ketu Conjunction: 28 जुलाई को ऊर्जा, साहस, संघर्ष, रक्त, क्रोध और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल सिंह राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगलदेव कन्या राशि में 13 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से सिंह राशि में बना मंगल-केतु की अशुभ युति अब खत्म हो गई है। जिससे कई राशि वालों को इससे राहत मिलेगी। आपको बता दें कि 07 जून को मंगल और केतु की अशुभ युति बनी हुई थी, जो अब मंगल के राशि परिवर्तन से यह खत्म हो चुकी है। दरअसल मंगल-केतु यह अशुभ युति 18 साल बाद सिंह राशि में बनी थी। मंगल-केतु की अशुभ युति खत्म होने के साथ ही कुछ राशि वालों किस्मत में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल-केतु का अशुभ योग आपकी ही राशि से लग्न भाव में बना था जो अब खत्म हो चुका है। इस अशुभ योग के खत्म होने से आने वाला समय बहुत ही लाभकारी साबित होगा। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां अब खत्म हो जाएंगी। जो लोग किसी के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग राजनीति में हैं उनको कोई बड़ा पद मिल सकता है। 

August Monthly Horoscope: अगस्त माह में ग्रहों की चाल का 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव ? पढ़ें मासिक राशिफल

विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
मंगल और केतु की अशुभ युति के खत्म होने के साथ ही तुला राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपको बता दें कि जब इन दोनों ही ग्रहो की युति हुई थी तो यह आपके आय और लाभ के स्थान पर बन हुआ था। जिस कारण से इसमें आपको रुकावटें आ रही थी। जो अब खत्म हो जाएंगी। अब से आपकी आर्थिक स्थितियों में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने आपका मन काम में लगेगा। संतान सुख की प्राप्ति आपको होगी। धन के निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। 

Lucky Zodiac Sign: यह सप्ताह इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

विज्ञापन

4 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
मंगल-केतु की अशुभ युति के खत्म होने के साथ ही कर्क राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे। पिछले कई दिनों से यह युति आपकी राशि से धन के भाव बना हुआ था जिस कारण धन की आवक में कमी का सामना करना पड़ रहा था, जो अब दूर होगा। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपको हर तरह का सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी और व्यवसाय में हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही फायेदमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। 

Weekly Horoscope (28 July-03 August): सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें