वैदिक ज्योतिष के नियम के अनुसार ग्रहों की युति का विशेष फल प्राप्त होता है। एक ऐसी ही ग्रहों की युति 22 अप्रैल से 14 मई तक बनने जा रही है जिसके अनुसार सूर्य राहु और गुरु मेष राशि में विराजमान होंगे ,जिसका विशेष प्रभाव दिखाई देने की उम्मीद है। आपको बता दें कि सूर्य राहु की युति से ग्रहण योग, वहीं गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग बनेगा जोकि 3 राशियों के लिए बिलकुल भी शुभ नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - आपकी राशि से द्वादश भाव में सूर्य राहु गुरु की युति होगी। इसके प्रभाव से 22 अप्रैल से 14 मई तक आपको खर्च के प्रति विशेष रूप से सावधान रहना होगा। इस समय आपको पारिवारिक कलह का सामना करना होगा और यात्राओं से थकान संभव है। इस समय किसी भी प्रकार का आर्थिक लेनदेन आपके पक्ष में नहीं रहने वाला है। मित्रों पर अधिक भरोसा नहीं करे और अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान आपको रखना होगा।
विज्ञापन
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - आपकी राशि से अष्टम भाव में सूर्य राहु गुरु की युति होगी। इसके प्रभाव से 22 अप्रैल से 14 मई तक आपको आकस्मिक दुर्घटना से खुद को बचाना होगा। इस समय आपको वैवाहिक जीवन में बड़े कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम बनाकर चलना होगा। किसी भी प्रकार के बड़े निवेश से आपको बचने की सलाह दी जाती है ! अपने पैसे को पूरी तरह से संभलकर चलें और शेयर मार्केट से दूर रहें।
मीन राशि - आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्य राहु गुरु की युति होगी। इसके प्रभाव से 22 अप्रैल से 14 मई तक आपको कुटुंब में तनाव दिखाई दे सकता है। आपके परिवार के सदस्य इस समय आपकी बात नहीं मानेंगे इसलिए क्रोध पर काबू करना होगा। इस समय साहस और पराक्रम की कमी महसूस होगी और उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। इस समय विदेश यात्राओं में काफी समय बर्बाद होने के योग दिखाई दे रहे हैं। सरकारी काम से जुड़े जातक शत्रु पक्ष से सावधान रहें।