Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्यार में रचनात्मकता आपकी लवलाइफ को नयी रोशनी प्रदान करेगी इसलिए अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाएं और अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करें। व्यावसायिक संकट को अपने पार्टनर से शेयर करें और उनसे राय लें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवन की बोरियत को दूर करने के लिए आज कुछ खास प्रोग्राम बनाएंगे। अपने कामों से ब्रेक लें और पिया के साथ वक्त बिताएं। जीवन भर के लिए कुछ यादगार पलों को आज अपने दिल मे समेट लें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक ठाक है। आपके और आपने स्वीटू के बीच में कोई अनबन है जिसे आप दोनों ख़त्म करना चाहते हैं तो साहस करके इन दूरियों को कम कर लें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं। आप अपने साथी की और आकर्षित महसूस करेंगे। अपनी इच्छाओं को दबाने की जगह अपने साथी से शेयर करें। आपके सहयोगी और सह कार्यकर्ता आपके गुणों से परिचित है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं। आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में सोने पर सुहागे की तरह है। छोटे भाई बहन आपके साथ समय बिताना चाहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप रिश्तों को सुधारने में अधिक समय व्यतीत करेंगे। अपने हमसफ़र से बात करें और उसके साथ कुछ सुकून के पल बिताएं। आपका करिश्मा, समर्पण और मेहनत सबका दिल जीत लेगी।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रिश्ते में कोई समस्या है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें क्योंकि दोस्त ही हैं जो आपको पूरी तरह से समझेंगे और आपको सही राय देंगे। अपने रोजाना के व्यस्त जीवन से छुट्टी लेकर आज आराम करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यह समय अपने पार्टनर के साथ बिताने के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि अपने प्यार की गर्मी से आप हर गलतफहमी को पिघला सकते हैं। कोई यात्रा की योजना बनाएं ताकि मनोरंजन के साथ साथ अच्छी कंपनी भी मिल सके।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपनी महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति को सुनें और बड़ी योजनाओं को पूरा करें। इसमें आपको सबकी मदद मिलेगी। अपने चार्म का प्रयोग कर के कार्यस्थल में नए दोस्त बनाएं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपको आज प्रेम के लिए कम समय मिल सकता है लेकिन आपकी रोमांटिक लाइफ शांति और सुकून भरी रहेगी। आपके लिए रूप रंग और सूरत अधिक महत्व नहीं रखते बल्कि मन की सुंदरता अधिक मायने रखती है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा प्यार की दो बातें सुनने और कुछ सुनाने की होगी। आप अपने प्रियतम के साथ समय बिताना चाहेंगे जैसे कोई फिल्म देखना, डिनर पर जाना या लॉन्ग ड्राइव।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका रोमांटिक जीवन प्यार के फूलों से महक रहा है बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि किसी भी चीज़ की अधिकता भी कष्टप्रद हो सकती है।