फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2025: सितंबर में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन चार राशि के लोग रहें सावधान

Wed, 20 Aug 2025 12:38 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2025 in September: जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं और जल्द सितंबर माह में यह घटना घटित होने वाली है। 
विज्ञापन
1 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : Amar Ujala
Surya Grahan 2025: ग्रह-गोचरों के साथ-साथ सूर्य ग्रहण भी ज्योतिष की मुख्य घटनाओं में से एक है। इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में संघर्ष और चुनौतियां लेकर आता है। इसके अलावा हिंदू धर्म में ग्रहण की अवधि को अशुभ माना जाता है और इसके प्रारंभ से लेकर समापन तक कई विशेष नियमों का पालन किया जाता है। कहते हैं कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं और जल्द सितंबर माह में यह घटना घटित होने वाली है। दरअसल, 21 सितंबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन है। हालांकि इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। चूंकि यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इसलिए इसका ज्योतिषीय महत्व माना जा रहा है। यही कारण है कि कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा अन्यथा आर्थिक समस्याएं होंगी। आपकी माताजी से झड़प हो सकती है, जिससे रिश्ते में कड़वाहट बढे़गी। काम को लेकर तनाव आपको सता सकता है। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। मार्केट में फंसा धन न मिलने से भी तनाव का स्तर बढ़ सकता है।  

इस मूलांक के लोगों के पास नहीं होती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा
विज्ञापन

3 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग इस अवधि में सावधानी बरतें। आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहते हुए अपने काम पूरे करने होंगे। आप लोगों के साथ बेवजह उलझने से बचें। दोस्त से मित्रता खराब होने पर मन परेशान रहेगा। इस दौरान आप किसी पुराने गलती को लेकर भी परेशान रहेंगे। आप कोई भी काम बहुत सोच विचार के साथ करें।

4 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लोग पारिवारिक मामलों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। रिश्तों में चल रही खटास आपको परेशान करेगी। किसी व्यापार का प्रारंभ करने के लिए अभी रुकना होगा। धन प्राप्ति में दिक्कतें आने की आशंका है। 

Laung Ke Upay: सुख-शांति और धन प्राप्ति के लिए करें लौंग के ये चमत्कारी उपाय, नकारात्मकता रहेगी दूर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के योग किसी भी तरह की यात्रा न करें। सफलता के लिए अभी और मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। बिजनेस में उतार दुख का कारण बनेगा। आप धैर्यवान बने रहें अन्यथा विरोधी हावी हो सकते हैं। छात्रों को अभी और प्रयास करने होंगे तभी आप करियर की उच्च दिशा प्राप्त कर पाएंगें।

 

 

September Grah Gochar 2025: सितंबर में ग्रहों का महायोग, इन राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी, मिलेगा धन और सम्मान


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें