Surya Gochar Negative Impact On Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि दोनों को ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। जहां सूर्य को मान-सम्मान और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है, वहीं शनि कर्म, अनुशासन और न्याय से जुड़े हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध होने के बावजूद इनके बीच शत्रुता मानी जाती है। ऐसे में इनकी स्थिति का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में तनाव और चुनौतियां बढ़ा सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 14 जनवरी 2027 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मकर और कुंभ दोनों ही शनि की राशियां हैं। ऐसे में सूर्य के इन राशियों में रहने के दौरान कुछ जातकों को रिश्तों, करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने और कामकाज में बाधाएं आने की आशंका बनी रहेंगी। आइए इनके नाम जानते हैं।