Surya Gochar In Capricorn And Uttarashada Nakshatra: नव वर्ष 2026 के पहले माह यानी जनवरी में सूर्य देव तीन बार अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का यह विशेष संयोग बेहद महत्वपूर्ण होगा, जिसका प्रभाव देश-दुनिया सहित तीज त्योहारों पर दिखाई देगा। बता दें, सूर्य सबसे पहले 11 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा से अपनी यात्रा को विराम देते हुए उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में एंट्री करेंगे। फिर वह 14 जनवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के यहां आने से देशभर में मकर संक्रांति मनाई जाएगी। साथ ही खरमास समाप्त होगा। इसके बाद 24 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से निकलकर श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जनवरी माह में सूर्य के ये तीनों परिवर्तन कई राशियों के लिए कल्याणकारी हो सकते हैं। इससे जातकों को करियर, मान-सम्मान और बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
2026 से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, शनि-शुक्र की महायुति से धन लाभ