फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gochar 2025: 14 अप्रैल के बाद इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्य करेंगे मेष में प्रवेश

Wed, 02 Apr 2025 10:37 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्यदेव धनु या मीन राशि में एंट्री करते हैं, तो खरमास लगता है। यह समय पूरे साल में दो बार आता है, जिसमें पहला खरमास मार्च-अप्रैल और दूसरा दिसंबर-जनवरी में लगता है।
विज्ञापन
1 of 4
Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्यदेव धनु या मीन राशि में एंट्री करते हैं, तो खरमास लगता है। - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्यदेव धनु या मीन राशि में एंट्री करते हैं, तो खरमास लगता है। यह समय पूरे साल में दो बार आता है, जिसमें पहला खरमास मार्च-अप्रैल और दूसरा दिसंबर-जनवरी में लगता है। वर्तमान में अप्रैल का महीना जारी है और इस महीने में खरमास लगा हुआ है। ज्योतिषियों की मानें तो 14 अप्रैल 2025 के दिन सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस दिन खरमास का समापन होगा। वहीं सूर्य के इस गोचर का प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों समेत व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ सकता है। दरअसल, मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है और ज्योतिष में सूर्य-मंगल ग्रह के बीच मित्रता मानी जाती है। ऐसे में यह समय कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। इन जातकों को नौकरी में तरक्की और सरकारी कामों में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलने के योग है। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
दांपत्य जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सूर्य के गोचर से मेष राशि वालों को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आपको बिजनेस में मनचाहा लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। भाग्य का साथ बना रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आपको अपनी नियमित आमदनी के मुकाबले बहुत बड़ा लाभ भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
नौकरीपेशा जातकों को लाभ के बेहतरीन मौके और नौकरी में अच्छा लाभ मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
सूर्य के मेष राशि में आने से धनु राशि वालों धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। घर में किसी नई वस्तु के आगमन से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में प्रेम व विश्वास का संचार होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के बेहतरीन मौके और नौकरी में अच्छा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक यह समय मकर राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपको कोर्ट के मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सेहत और संबंध को लेकर विशेष चल रही दिक्कतें अब दूर होंगी। नौकरी में प्रमोशन और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
Monthly Horoscope April: कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें