फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: तुला और मकर राशि वालों के रिश्ते होंगे मजबूत, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 02 Apr 2025 06:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi:  02 अप्रैल का लव राशिफल कुछ राशियों के लिए रिश्तों में चुनौतियां लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं विभिन्न राशियों के लिए इस दिन का लव राशिफल। 
विज्ञापन
1 of 13
02 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 1 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपनी रोमांटिक यात्रा को स्थगित कर सकते हैं। समय न दे पाने के कारण आपकी लव लाइफ नीरस हो सकती है। रोमांस के फूलों में फिर से खुशबु भरने के लिए अपने साथी के लिए प्रेम पत्र लिखना एक अच्छा विचार है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आर्थिक मामलों में व्यस्त होने के कारण आपको अपने निजी जीवन के लिए समय कम मिल सकता है। बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है इसलिए इसे अनदेखा न करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवन को कैसे जीना है इस बात को आप अच्छे से जानते हैं।  विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अभी इंतज़ार करने की ज़रूरत है। आज प्यार में सफलता और असफलता दोनों का संयोग है बस आपके नजरिये पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपनी जीवनशैली को बदलिए इससे रोमांटिक रिश्ते पर एक सकारात्मक प्रभाव पैदा हो सकता है। इससे अपने साथी के प्रति आकर्षण में वृद्धि हो सकती है। इश्क, प्यार और मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद सुखद रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवन को रोमांचक और उत्साहित बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ छुट्टियों पर जाएँ और अपने प्रेम का प्रदर्शन करें। मोहब्बत को जीवंत बनाये रखने के लिए आपके प्रयास ज़रूरी हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कैसी भी बाधा हो, आप अपने साथी के साथ मिलकर आप चुटकी बजाते ही दूर कर लेंगे । अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए समय बिलकुल उचित है। अपने सोलमेट के प्रति आज आप अधिक आकर्षित महसूस करेंगे लेकिन अपनी भावनाओं का ख़याल रखें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आपके लिए डिवाइन लव की तरह है जिसमे आपको पूरा आनंद आ रहा है। नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें। रोमांस और दोस्ती आपके जीवन में कई रंग ले कर आये है, इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): नए लोगों से बात करें और अपने विचारों को बांटे। लोगों से मिलजुल कर त्योहारों का मज़ा लें बस अपने प्यार को नजरअंदाज न करें। अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए उन्हें अपनी चाहत का अहसास कराएं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका पार्टनरआपका सबसे अच्छा दोस्त है जिसके साथ बिताया समय आपके लिए यादगार और स्पेशल होता है। अपनी पसंदीदा गतिविधियों के उसे शामिल करें और प्रोत्साहित भी करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें बल्कि दूसरों के विचारों की तारीफ करें और इच्छाओं का ध्यान रखें।आपका दोस्ताना और सहनशील रवैया सबका दिल जीत लेगा। अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर लव लाइफ में समस्याएं आ रही हैं तो अपने सोचने व व्यवहार के तरीके को बदलें। अपने पार्टनर को वो सम्मान दें जिसका वो हकदार है। कम महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़ कर प्राथमिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): व्यस्त रहने के कारण आप अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, फिर भी आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें