मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम में मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने की बहुत जरूरत रहेगी। किसी भी कार्य में जोश में आकर होश खोने या फिर किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपको अतिआत्मविश्वास और अहंकार से बचने की जरूरत पूरे सप्ताह बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतना होगा। किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह प्रेम संबंध में कुछेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर से मुलाकात न होने पर मन बेचैन रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें। साथ ही साथ जरूरतमंद लोगों केा सतनजा दान करें।