फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राशि में, आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर

Fri, 13 May 2016 04:30 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
सूर्य देव
सूर्य देव अब अगले एक महीने तक शुक्र की राश‌ि वृष में रहेंगे। शुक्र प्रेम और भौत‌िक सुखों का ग्रह है। इस राश‌ि में सूर्य का आना आपके ल‌िए क‌ितना और क‌िस मामले में भाग्यशाली है आप खुद देख लीजिए।
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

2 of 15
सूर्य देव
14 मई को शाम 4 बजकर 41 म‌िनट पर सूर्य अपने मेष राश‌ि से न‌िकलकर वृष राश‌ि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का वृष राश‌ि में आगमन कन्या लग्न और मघा नक्षत्र में होगा। संक्रांत‌ि का स्‍नान और दान पुण्य का समय सुबह 10 बजकर 17 म‌िनट से शाम तक रहेगा। शास्‍त्रों में ज्‍येष्ठ संक्रांत‌ि के द‌िन जल, अनाज, पंखा, वस्‍त्र दान का बड़ा महत्व बताया गया है। अगर आप कुछ नहीं करें स‌िर्फ प्यासे लोगों को पानी भी प‌‌िलाएं तो बहुत ही पुण्य प्राप्त होगा। शन‌िवार के द‌िन इस संक्रांत‌ि का होना इस बात का संकेत है क‌ि देश के कई भागों में जनता और प्रशासन के व‌िरुद्ध संघर्ष हो सकता है। देश के कुछ भागों में बहुत से लोग गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं इसल‌िए सेहत के मामले में लोगों को सजग रहना चाह‌िए।
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

3 of 15
सूर्य देव
दूसरी ओर सूर्य के वृष राश‌ि में आने से मंगल और शन‌ि के साथ इनका समसप्तक संबंध बना है यानी यह दोनों ग्रह सूर्य से सातवें घर में होंगे। अर्थव्यवस्‍था के मामले में यह योग शुभ संकेत नहीं है इससे अर्थ व्यव्‍स्‍था में उठापटक देखने को म‌िल सकती है। सोने चांदी की कीमत में जहां इजाफा हो सकता है वहीं दाल की कीमत कमी आ सकती है लेक‌िन इसमें स्‍थ‌िरता नहीं रहेगी यानी तेजी मंदी बनी रहेगी। आइये अब देखें राश‌ियों पर सूर्य के वृष राश‌ि में आने का प्रभाव।

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

4 of 15
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः  सूर्य आपकी राश‌ि से न‌िकलकर वृष राश‌ि में जा रहे हैं। धन भाव में सूर्य का आना आपके ल‌िए आर्थ‌िक मामलों में अनुकूल रहेगा। आप धन संपत्त‌ि में वृद्ध‌ि के ल‌िए भरपूर मेहनत करेंगे। लेक‌िन पार‌िवार‌िक मामलों में आपकी उग्रता और क्रोध के कारण परेशानी हो सकती है। सलाह है क‌ि वाणी पर न‌ियंत्रण रखें।
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

5 of 15
वृष राश‌ि
आपकी राश‌ि में सूर्य में आना और शन‌ि मंगल के साथ दृष्ट‌ि संबंध बनना आपको अहंकारी और क्रोधी बना सकता है। साझेदारी के काम में आपको परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद के कारण द‌िक्कत महसूस करेंगे। आर्थ‌िक मामलों में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। अपनी मेहनत और प्रयास से अर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि सामान्य बनाए रखने में सफल होंगे।
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

6 of 15
म‌िथुन राश‌ि
आपकी राश‌ि से बारहवें घर में सूर्य का आना आपको मानस‌िक परेशानी और शारीर‌िक कष्ट दे सकता है। नौकरी व्यवसाय में आपको अध‌िक ध्यान देने की जरुरत है। इन द‌िनों आप यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेगा बजट का ध्यान रखते हुए काम करें।
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

7 of 15
कर्क राशि
कर्क राश‌िः सूर्य का आपकी राश‌ि से ग्यारहवें घर में आना आर्थ‌िक मामले में लाभपद्र रहेगा। आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ चढ़ा रहेगा ज‌िसका कैर‌ियर में आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोगों को प्रोन्नत‌ि और वेतनवृद्ध‌ि का लाभ म‌िल सकता है।
 

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

8 of 15
स‌िंह राश‌ि
स‌िंह राश‌िः सूर्य का यह गोचर आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहेगा। राश‌ि से दसवें घर में सूर्य का जाना आपको नौकरी में अनुकूलता दे सकता है। अध‌िकार‌ियों से तालमेल बनाकर रखेंगे तो आप फायदा म‌िलेगा। व‌र‌िष्ठ लोगों से सहयोग म‌िलेगा। प‌िता से आशीर्वाद लेकर नया काम शुरु करना शुभ रहेगा।

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

9 of 15
कन्‍या राश‌ि
कन्या राश‌िः भाग्य स्‍थान में सूर्य का गोचर आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगा। इन द‌िनों आपको अपने भाग्‍य का साथ म‌िलेगा। आपके कई अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थ‌िक मामलों में क‌िया गया प्रयास सफल होगा। इन ‌द‌िन आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, आलस से बचें मौके का लाभ उठाएं।

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

10 of 15
तुला राश‌ि
तुला राश‌िः आपकी राश‌ि से अाठवें घ्‍ार में सूर्य का गोचर स्‍वास्‍थ्य के मामले में अध‌िक सजग रहने की सलाह दे रहा है। इन द‌िनों आपको अध‌िक तैलीय और मसालेदार भोजन करने से बचना चाह‌िए। कार्यक्षेत्र में व‌िरोधी सक्र‌िय रहेंगे सजग रहें। धन के लेने-देन में लापरवाही से बचें।

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

11 of 15
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्च‌िक राश‌ि: आपकी राश‌ि से सातवें घर में गोचर कर रहा है सूर्य आपके ल‌िए म‌िला जुला रहेगा। पार‌िवार‌िक जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर च‌िंत‌ित रहेंगे। अत‌ि उत्साह से बचें और क्रोध पर न‌ियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी होगी। व‌िदेशों से लाभ म‌िल सकता है।

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

12 of 15
धनु राश‌ि
धनुः सेहत के मामले में ध्यान दें बाक‌ि आपका प्रभाव बढ़ेगा और व‌िरोध‌ी शांत रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में आप अपने कार्य और व्यवहार से उन्नत‌ि करेंगे। पार‌िवार‌िक जीवन में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी।

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

13 of 15
मकर राश‌ि
मकर राश‌िः इस राश‌ि के छात्रों के ल‌िए अगला एक महीना शुभ रहेगा। जो लोग परीक्षा परीणाम के इंतजार में हैं उन्हें अनुकूल समाचार म‌िल सकता है। प्रत‌ियोग‌िता परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन बढ़‌िया रहेगा। संतान पक्ष से खुशी म‌िल सकती है। धन संबंधी मामले में भी सूर्य का यह गोचर लाभप्रद रहेगा।

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

14 of 15
कुंभ राश‌ि
कुंभ राश‌िः सूर्य का यह गोचर आपको म‌िला जुला फल देगा। जो लोग जमीन या मकान खरीदने के ल‌िए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कामयाबी म‌िल सकती है, कागजतों में लापरवाही न करें। माता की सेहत को लेकर च‌िंता हो सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है।
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राश‌ि में, आपकी राश‌ि पर कैसा रहेगा असर

15 of 15
मीन राश‌ि
मीन राश‌िः आपकी राश‌ि से तीसरे घर में सूर्य का गोचर आपके उत्साह और जोश को बढ़ाएगा। अपनी कार्यक्षमता से आप सहकर्मीयो और अध‌िकार‌ियों को प्रभाव‌ित करेंगे। भाई-बहनों से तालमेल बनाए रखेंगे तो पर‌िवार में स्नेह और सद्भाव बढ़ेगा। आर्थ‌िक मामलों में क‌िया गया प्रयास सफल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें