मेष राशि : प्यार के मामले में सप्ताह के शुरुआती दिन उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि इस सप्ताह अपने संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। अन्यथा रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। संयम से काम लें हर बात पर जवाब देने से बचें। सप्ताह केअंतिम दिनों में पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आपको ध्यान देना होगा जिससे आपके पास प्रेमी के लिए समय का अभाव हो सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह को आपके प्रेमी जीवन के लिए मिला-जुला कह सकते हैं। यदि आप अपनी मनमानी तथा जल्दबाजी वाले व्यवहार पर काबू रखते हैं तब काफी हद तक स्थितियों को सामान्य बनाए रखने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: प्रेमी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं
2 of 12
वृष राशि
आप इस सप्ताह अपने पारिवारिक मामलों में खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते है। आपके परिवार वाले आपके विवाह की बात पर जोर-शोर से चर्चा कर सकते हैं जिससे आपका मन व्याकुल सा रह सकता है। आप अपने प्रेमी से भी इस समय बारे में बात करना उचित नही समझेंगे और उससे थोडे़ कटे से रह सकते हैं। आपको अपने परिवार वालों से अपने प्रेमी जीवन के संदर्भ में बातचीत अवश्य ही करनी चाहिए। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी परेशानियां कम होने की बजाय बढ़ती नजर आती हैं। आप प्रेमी और खुद पर विश्वास जमाए रखें और समय की मांग के अनुसार अभी किसी तरह का कोई निर्णय ना ही लें तो बेहतर होगा। सप्ताह का अंतिम भाग आपके संबंधों के लिए कुछ अनुकूल कहा जा सकता है क्योंकि पिछले दिनों की परेशानियों को भुलाने के लिए आप प्रेमी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
मिथुन राशि: सप्ताह को अधिक से अधिक रोमांटिक तथा यादगार बना सकते हैं
3 of 12
मिथुन राशि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि प्रेमी सहित आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं लेकिन मस्ती के आलम में आप अपनी पॉकेट का भी ध्यान रखें अन्यथा सप्ताह का मध्य भाग आर्थिक परेशानी में गुजर सकता है और इस फिजूल खर्ची का कसूरवार आप एक-दूसरे को ठहरा सकते हैं। इससे आपके मिठास भरे प्रेमी जीवन जीवन की बगिया के फूलों को मुरझाते फिर देर नहीं लगेगी। वैसे आप दोनों समझदारी से चलें तो सप्ताह को अधिक से अधिक रोमांटिक तथा यादगार बना सकते हैं।
कर्क राशि: प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है
4 of 12
कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में आप अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं जिससे प्रेमी को उतना समय ना दे पाएं जितने की आप चाहत रख रहे हों। सप्ताह के मध्य भाग में आप प्रेमी की सभी शिकायतों को दूर करने के मूड से उसके साथ ढेर सारा समय बिताने की प्लानिंग करेगें लेकिन हो सकता है ये प्लानिंग व्यवहारिक रुप ना ले पाएं। इसका कारण आपके कुछ पुराने मित्रों का आपसे मुलाकात करना हो सकता है। उनसे मिलकर आप भी काफी उत्साहित हो सकते हैं लेकिन प्रेमी की नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। यदि आप अपना पक्ष समझदारी से प्रेमी के समक्ष रखेगें तब वह भी आपकी खुशियों में शामिल हो सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
सिंह राशि: किसी खास के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं
5 of 12
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए शानदार कहा जा सकता है। प्रेमी के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं जो आपको रोमांचित करने लिए पर्याप्त होगा। यदि आप अभी तक अकेले हैं और किसी अपने की तलाश में घूम रहे हैं तब आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। आप किसी खास के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं और उससे बातचीत का सिलसिला बढ़ाने की सोच सकते है, आप बातचीत आरंभ तो करें। हो सकता है आरंभ में आपको मायूसी हाथ लगे लेकिन बाद में धीरे-धीरे समय को आप अपने अनुरूप ढाल ही लेगें। सप्ताह के मध्य भाग में भी आप बातचीत के जरिए अपने संबंधों को प्रगाढ़ करने में लगे रह सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत में कुछ बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
मई का तीसरा हफ्ता आपके प्रेम संबंध और रिश्ते के लिए कैसा है?
6 of 12
कन्या राशि
कन्या राशि: संयम से काम लें, बातों को तूल देने से परेशानी होगी
कन्या राशि के लिए सप्ताह का आरंभ जरा भी अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों के मध्य यदि पहले से ही मनमुटाव चला हुआ है तब वह इस समयावधि में अधिक बढ़ सकता है। बेहतर है कि आप अपने प्रेमी से ज्यादा बातचीत करें ही नहीं। जितना कम बात, उतनी ही कम बहस होगी और बात का बतंगड़ भी नहीं बनेगा। यदि आप दोनों मामूली बातों को ज्यादा तूल देगें तब उसका प्रतिकूल प्रभाव आपके प्रेमी जीवन में स्पष्ट रुप से दिखाई देगा। सप्ताह के मध्य भाग में आप दोनों के बीच आई दूरियों का निपटारा किसी तीसरे व्यक्ति की मध्यस्थता से हो सकता है। सुलह तो हो जाएगी लेकिन आपके मन में अभी भी कड़वाहट बची रह सकती है जो समय के साथ ही दूर होगी।
विज्ञापन
तुला राशि: प्रेमी अपनी मनमानी कर सकता है
7 of 12
तुला राशि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ ठीक ठाक ही कहा जा सकता है। आप दोनों के मध्य बहुत सी प्यार भरी बातें तो होगी लेकिन कई बातों पर आपका प्रेमी अपनी मनमानी कर सकता है। आप कई बातों को टालने का प्रयास भी करेगें लेकिन प्रेमी की जिद के सामने आपको घुटने टेकने पड़ सकते हैं। इसका प्रभाव आप पर सप्ताह के मध्य भाग में दिखाई दे सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग फिर आपके मनोनुकूल कहा जा सकता है और आपका प्रेमी भी आपसे क्षमा मांगकर आपका दिल जीत सकता है। आप सभी पिछली कड़वी बातों को भुलाकर आगे बढने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि: सप्ताह का मध्य भाग आप दोनों के मिलन का हो सकता है
8 of 12
वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के सिलसिले में अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यदि आपके कुछ मतभेद पहले से चले आ रहे है तब वह इस सप्ताह के शुरु में ही विकट रुप ले सकते है। आपको अपनी जिद को प्रेमी पर नहीं थोपना चाहिए और ना ही उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ ही करना चाहिए। आप दिमाग को शांत रखकर सोच विचार करें और तब किसी नतीजे पर पहुंचे। यदि आपकी भावनाएं कोमल हैं तो दूसरे की भावनाएं भी उतनी ही कोमल हैं। सप्ताह का मध्य भाग आप दोनों के मिलन का हो सकता है। आपका प्रेमी ना चाहते हुए भी आपके दबाव में आकर प्रेम संबंध स्थापित करने को तैयार हो सकता है।
धनु राशि: फास्ट-फूड अथवा बाहर के खाने से परहेज करें
9 of 12
धनु राशि
बेकार की बातों को अपने दिलो दिमाग से बाहर ही रखेगे तो सप्ताह का आरंभ आपको बेहतर बना सकते हैं। जिन बातों का प्रेमी जीवन से कोई संबंध ही नहीं हैं तब उन पर विचार करना फिजूल है। रोमांटिक समय को हाथ से ना जाने दें और इस अनुकूल समय का पूरा लुत्फ उठाने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य भाग में आप अपने वाहन की गति पर ध्यान दें। विशेषकर जब आप प्रेमी के साथ हों, ऎसा ना हो कि मस्ती के मूड में आपसे इसी तरह की कोई लापरवाही हो जाए। फास्ट-फूड अथवा बाहर के खाने से परहेज करें। ना खाने पर प्रेमी भले ही नाराज हो जाए लेकिन आप सचेत रहें।
मकर राशि: माताजी को आपके प्रेम संबंधों पर ऎतराज हो सकता है
10 of 12
मकर राशि
आपकी माताजी को आपके प्रेम संबंधों पर ऎतराज हो सकता है और इसी कारण आपका मन बेचैन रह सकता है। आप प्रेमी से मिलें और मिलकर कोई हल ढूंढने का प्रयास करें। आप अभी फिलहाल माताजी को किसी तरह की कोई सफाई पेश ना करें और उनका भरोसा खुद पर से उठने ना दें। सप्ताह का बाकी भाग आपको मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ अपने प्रेमी जीवन को जी भरकर जीना चाहेगें और उसके लिए आप किसी रोमांचित जगह पर जा सकते हैं। उसके बाद का समय आपके लिए कुछ प्रतिकूल हो सकता है। हो सकता है आपके इस जाने पर कोई आपकी आलोचना करें।
कुंभ राशि: ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे की बांहों में बिताना चाहेगें
11 of 12
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है और बाकी भाग भी आप हंसी-खुशी बिताएंगे। आप दोनों परस्पर एक - दूसरे के साथ काफी अधिक समय बिता सकते हैं। सारी दुनिया से दूर अपनी ही एक रोमांटिक दुनिया में खोए रह सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे की बांहों में बिताना चाहेगें। आपको अपनी प्रेमी दुनिया में खोए रहना बेहद रोमांचक सा लग सकता है। यदि किसी वजह से मिल ना पाए तब चैटिंग के जरिए जुडे रहेगें। एक बात का ख्याल आपको यह भी रखना चाहिए कि इस ख्वाबों की दुनिया से बाहर एक व्यवहारिक दुनिया भी हैं। यहां आपके ख्वाबों के पंख टूट भी सकते हैं इसलिए थोड़ा व्यवहारिक भी बनिए।
मीन राशि: आपके प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अनुकूल ही रहेगा
12 of 12
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
आपके प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अनुकूल ही रहेगा। सप्ताह के आरंभिक समय में आप पारीवारिक जिम्मेदारियों को निपटाने में मशरुफ रह सकते हैं लेकिन उसके बाद का सारा समय आप प्रेमी को समर्पित कर देगें। आप फिल्म देखने जा सकते है अथवा मित्रों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। प्रेमी का साथ पाकर आप खुद पर नाज करेगें और स्वयं को औरों से अधिक भाग्यशाली समझेगें क्योंकि प्रेम करना तो सब जानते हैं लेकिन निभाना हर किसी के नसीब में नहीं होता। आप इसे निभाने के लिए सदैव ही तत्पर रहते हैं। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने कार्यक्षेत्र पर बिजी रह सकते हैं लेकिन इसका किसी भी प्रकार से कोई बुरा प्रभाव आपके प्रेमी जीवन पर नहीं पड़ेगा।