फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2023: सूर्य का वृषभ राशि में होगा परिवर्तन, इन चार राशि वालों की बदल सकती है किस्मत

Wed, 03 May 2023 11:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
surya parivartan 2023: सूर्य 15 मई 2023 को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रहों में सूर्य को राजा और आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष स्थान होता है। सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही खास माना जाता हैं क्योंकि सूर्य हर एक माह में राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सालभर में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं। सूर्य अब इस महीने करीब 1 साल के बाद वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य को सिंह राशि का स्वामित्व हासिल है। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है जबकि तुला नीच राशि है। सूर्य 15 मई 2023 को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से वैसे तो सभी 12 राशियों के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ेगा लेकिन 4 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत है। आइए जानते हैं किन 4 राशियों को होगा फायदा।
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए इस माह होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत शुभ और फलदायी होने वाला है। आपको कार्यो में अच्छी सफलता मिलने के  योग हैं। अटके हुए काम जल्द पूरे होंगे। धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में मधुरता और मिठास दोनों ही बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपकी राशि से सूर्य का गोचर इस महीने दसवें भाव में होने जा रहा है। यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको हर एक क्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिलेगी। सफलता का ग्राफ बढ़ता ही जाएगा। करियर में अच्छे मौके और व्यापार में कई गुना मुनाफा हासिल होने के संकेत है। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आपकी कुंडली के 9वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। कुंडला का 9वां स्थान धर्म और अध्यात्म का रहता है ऐसे में इस तरफ आपका रुझान बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपकी किसी के साथ किसी मसले पर वाद-विवाद चल रहा है तो आपको उससे छुटकारा मिलने का समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
सूर्य का गोचर आपकी कुंडली के पांचवे स्थान पर होने जा रहा है। जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले मजबूती के संकेत हैं। नौकरी पेशा जातकों और सरकारी नौकरी को प्राप्त करने वाले के लिए समय उपयुक्त है। आपको सफलता मिलत सकती है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान और यश में वृद्धि देखने को मिलेगी। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें