फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 03 May 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 03 May 2023 07:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
03 May Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): व्यस्तता में अपने प्रिय को न भूलें क्योंकि यह समय रोमांस के लिए उपयुक्त है और आप अपने प्यार के साथ अंतरंगता व जुड़ाव महसूस करेंगे। अपने पिछले संबंधों को भूल कर भविष्य की ओर बढ़ें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):भूतकाल में रहने से अच्छा है भविष्य में जीना। आपका मौजूदा रिश्ता एक उज्जवल रोशनी की तरह हैं और आप दोनों साथ में सुनहरे क्षणों को साथ में गुजार रहे है। आप दोनों एक दूसरे की कंपनी का मज़ा लेंगे बस अपने बीच में अपने अहंकार को न आने दें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पिता या शिक्षक को हुए के कारण आप अपनी रोमांटिक यात्रा को स्थगित कर सकते हैं। समय न दे पाने के कारण आपकी लव लाइफ नीरस हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप आज अचानक किसी खास के लिए प्यार महसूस करेंगे। आप दोनों आज कुछ वक्त साथ बिताएंगे और इस साथ का मज़ा लेंगे। आप अपने सोलमेट से आज किसी अप्रत्याशित जगह मिल सकते है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अभी इंतज़ार करने की ज़रूरत है। घरेलू मुसीबतों के बढ़ने के कारण आज आपको निराशा हो सकती है। आपके प्रियजन और अन्य लोग आपकी मदद करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज सोच समझ कर ही कुछ बोलें क्योंकि आपकी बातें दूसरों को ठेस पहुंचा सकती है। आप अपने भाई-बहन, बच्चों और प्रियजनों के प्रति स्वयं को बेहद भावुक महसूस करेंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपके सितारे बता रहे हैं कि आपका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आपके लिए डिवाइन लव की तरह है जिसमे आपको पूरा आनंद आ रहा है। इस खेल को रोमांचकारी और उत्साही बनाने के लिए अपनी कूटनीति और बुद्धिमता का प्रयोग करें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें। आज आपका जीवनसाथी आपकी मदद कर सकता है या उसे मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। आप अपने खर्चों पर विचार करेंगे। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपका पार्टनरआपका सबसे अच्छा दोस्त है जिसके साथ बिताया समय आपके लिए यादगार और स्पेशल होता है। अपनी पसंदीदा गतिविधियों के उसे शामिल करें और प्रोत्साहित भी करें। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने जीवन को नए सिरे से शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पुराने दोस्त और रिश्तेदार आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। ख़यालो में भी अपने और अपने जानेमन के बीच की दूरियों को बढ़ने न दें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
 कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दोनों की समझदारी और सूझबूझ से आपके प्यार की गाडी बिना ब्रेक के दौड़ रही है। इसे ऐसे ही बनाये रखने के लिए कोई भी अवसर गवाएं बिना अपने जीवनसाथी को पैंपर करते रहें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप किसी खास व्यक्ति के करिश्मा, शक्ति और सकारात्मकता से प्रभावित हो सकते है। अपने दिल की बातों को शेयर करें और इसके बाद परिणाम देखें। आपका पार्टनर आपसे पूरी तरह से प्रभावित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें