फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन : सूर्य का बृषभ राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Fri, 14 May 2021 05:44 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Sun transit in Taurus 2021 - फोटो : अमर उजाला
भगवान सूर्य मेष राशि की यात्रा समाप्त करके 14 मई की रात्रि 11 बजकर 21 मिनट पर पृथ्वीतत्व की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 15 जून की सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक गोचर करेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इनके बृषभ राशि गोचर का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष-
अपनी जिद तथा आवेश पर नियंत्रण रखकर कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। अधिक खर्च के कारण मानसिक तनाव के योग। झगड़े विवाद से बचें विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ-
मान-सम्मान की वृद्धि किन्तु, शारीरिक कष्ट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के योग। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रणनीतियों को गोपनीय रखें। शासनसत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध प्राप्ति के योग।
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन-
यात्रा-देशाटन का लाभ किन्तु अधिक व्यय से आर्थिक तंगी के योग। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। पारिवारिक कलह बढ़ने न दें। आँख, कान, गले के रोग से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क-
आय के साधन तो बढ़ेंगे ही प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आयेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि-
ग्रह गोचर कार्य व्यापार में उन्नति देंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि-
अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि-
स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर की अनुकूलता समस्याओं में कमी लाएगी। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें।
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
विवाह से संबंधित मामले सकारात्मक रहेंगे, किंतु दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। साझा व्यापार करने से परहेज करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 

10 of 13
राशि
धनु राशि-
ग्रह गोचर की अनुकूलता आपकी आने वाली समस्याओं का निदान करेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि-
विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा किन्तु संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी इसीलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग।

12 of 13
राशि
कुंभ-
किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि-
अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। धर्म एवं अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और दान पुण्य भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें