भगवान सूर्य कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके 15 मार्च की सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है अतः सभी राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। स्वास्थ्य विशेषकर के बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना होगा। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएंगे यद्यपि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य शासन सत्ता का भरपूर सहयोग दिलाएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सफलताओं से माहौल रहेगा किंतु माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहें। यात्रा में सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर तरह से लाभ के नए आयाम उपस्थित करेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अनाथालय तथा धार्मिक पोस्ट में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में छोटे सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। अलगाववाद की स्थिति से दूर रहें।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से भी सावधान रहना पड़ेगा। कुछ न कुछ आपके द्वारा इस तरह का कार्य होगा जिससे आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करेंगे और नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। विवादित मामले आपस में ही सुलझाएं।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा किंतु साझा व्यापार से बचना पड़ेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने के योग। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य आविष्कारक कार्य करने वाले विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से वर्तमान ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग। सफलताओं के बावजूद प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है किंतु अपनी ऊर्जाशक्ति का उपयोग सही कार्यों में करें। जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार विशेष करके छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। अलगाववाद की स्थिति से दूर रहें। लिए गए निर्णय की सराहना होगी। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फल कारक् ही रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या तथा हड्डियों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। परिवार में मतभेद गहरा सकता है। अपनी वाणी को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिलाजुला फल कारक रहेगा कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा किंतु सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का भी सहयोग मिलेगा। किसी भी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर रहेगा समय अच्छा है।