फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का सिंह राशि में गोचर : जानें किसे मिला वरदान और किन्हें रहना होगा सावधान

Mon, 20 Aug 2018 11:16 PM IST
आचार्य अंजलि जैन, ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
surya singh
सूर्य एक मात्र प्रत्यक्ष देवता है जिनके दर्शन प्रतिदिन होते हैं। किसी भी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति से व्यक्ति की दृढ़  शक्ति, चरित्र, साहस, आरोग्यता, चुस्त-दुरुस्त शरीर, सहनशीलता, जीवन शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता का पता चलता है। राजनीतिज्ञों, शासन में उच्च पदाधिकारियों, राजनयिकों, चिकित्सकों और वैज्ञानिकों की कुंडली में सूर्य का बली होना आवश्यक है जो उन्हें जीवन में सर्वश्रेष्ठ बनाने में सहायक होता है।  17 अगस्त 2018, शुक्रवार को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है, अत: सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा। आइए जानते हैं कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए कष्टकारी होगा —
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष :
मेष राशि वाले जातकों की कुंडली में पंचम भाव का स्वामी होने के कारण कार्यक्षेत्र में तरक्की की संभावना है। आय में वृद्धि होगी और राजकीय पक्ष से लाभ के साथ-साथ कार्यो में थोड़ी-बहुत बाधाएं आ सकती है। जीवनसाथी से तर्क-वितर्क से बचें। बच्चों को अनुशासित रखने की आवयकता है। 
उपाय — प्रात:काल उगते हुए सूर्य का दर्शन करें। अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृष :
वृष राशि वाले जातकों की कुंडली में सूर्य चतुर्थ भाव का स्वामी होने के कारण, सूर्य के गोचर का प्रभाव परिवार पर पड़ता दिखाई दे रहा है। घर के सदस्यों के साथ अनबन की संभावना है लेकिन माता का सपोर्ट मिलेगा। दशम भाव गोचर के सूर्य की दृष्टि होने से कार्यक्षेत्र में पदोन्नति पद प्राप्ति के योग बनेंगे। 
उपाय — परिजनों से अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें।

4 of 13
gemini sign
मिथुन :
इस राशि वाले जातकों की कुंडली में सूर्य तृतीयेश होने के कारण जो कि पराक्रम भाव और हॉबी का भाव भी है, यहां का स्वामी होने के कारण जातक की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जोखिम लेकर भी कार्य पूर्ण करेंगे। इस अवधि में जमकर मेहनत करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा की भी संभावना है जो कि आपके लिए अनुकूल साबित होगी। 
उपाय — गायत्री मंत्र का जाप करके शुभता में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क : 
सूर्य इस कुंडली में द्वितीय भाव का स्वामी है, इसलिए आर्थिक दृष्टि से शुभ परिणाम देगा। बचत करने में कामयाब होंगे और अपने वरिष्ठ का सहयोग भी मिलेगा लेकिन क्रोध और अंहकार से बचें। सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।
उपाय — वाणी पर संयम रखें और प्रात:काल सूर्य को जल दें।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह : 
प्रथम भाव का स्वामी होने के कारण इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन और स्वास्थ्य लाभ होगा। इस अवधि में मित्रों का साथ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रखें और बोलते समय शब्दों के चयन का ध्यान रखें। 
उपाय — तांबे के बर्तन में जल रखकर उगते हुए सूर्य को जल अर्पण करें। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या :
बारहवें भाव का स्वामी होने के कारा इस राशि के जातकों के विदेश भ्रमण और नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। कोर्ट—कचहरी से जुड़े विवाद खत्म होंगे। अनावश्यक क्रोध से बचें नहीं तो स्वयं का नुकसान कर सकते हैं। 
उपाय — आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ एवं प्रतिदिन सूर्य नमस्कार के आसन करें। 

8 of 13
libra
तुला :
इस कुंडली में सूर्य ग्यारहवें भाव का स्वामी होने के कारण इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ की संभावना है। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। वरिष्ठकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाद से बचें और जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चलें। बच्चों की पढ़ाई आदि पर विशेष ध्यान दें। 
उपाय — सूर्य को तांबे के बर्तन में रोली या लाल फूल डालकर जल अर्पण करें।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक :
सूर्य के दशम भाव में गोचर के फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। 
उपाय — उगते सूर्य को जल अर्पण करें।

10 of 13
sagittarius
धनु :
धनु राशि वाले जातकों की कुंडली में सूर्य का गोचर नवम् भाव में होने के कारण इस राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों और गुणीजनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्राओं का योग बनेगा। पिता से मतभेद होने की आशंका है। किसी बात को लेकर भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय — प्रतिदिन एक चुटकी सिंदूर मिलाकर सूर्य को जल अर्पण करें।

11 of 13
capricorn
मकर :
सूर्य के अष्टम भाव में गोचर के परिणाम स्वरूप इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अप्रत्याशित घटना की भी आशंका है। अचानक से शुभ या अशुभ घटना के कारण लाभ या हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी अनैतिक कार्य को करने से बचें। 
उपाय — अपाहिज लोगों को खाने की वस्तु दान में दें। 

12 of 13
aquarius
कुंभ : 
सूर्य का गोचर सप्तम भाव में होने के कारण इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में मनमुटाव आने की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में लाभ होगा। 
उपाय — सूर्य नमस्कार का आसन करें। किसी गरीब को गुड़ दान करें।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन : 
मीन राशि वाले जातकों की कुंडली में सूर्य छठे भाव का स्वामी होने के कारण इस राशि के लोग शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अदालती फैसला आपके हक में आ सकता है। कड़ी मेहनत से परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। 
उपाय — गाय को रोटी में गुड़ लपेटकर खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें