virgo
- फोटो : virgo
कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, हालांकि आप अधिक दूर की यात्राएं अथवा अन्य कार्यों पर खर्च भी करेंगे। मन से प्रसन्न रहेंगे और आपकी वाणी में अपनापन बढ़ेगा जिससे लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है जिससे मन कुछ खिन्न रहेगा। संतान को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं और आपको भी पेट दर्द अथवा बदहजमी की शिकायत रह सकती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आप विदेश यात्रा का प्लान भी बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है, उन्हें अच्छे परिणाम पाने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में संभावनाएं अच्छी रहेंगी और आपके काम को प्रशंसा मिलेगी।