मीन राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। अपनी योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें, जबतक कि उसे पूर्ण न कर लें। मकान अथवा वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है।