फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते 3 राशियों के व्यक्ति लाभ की उम्मीद कर सकते हैं

Sat, 11 Jun 2016 04:30 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
इस हफ्ते सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह की स्‍थ‌ित‌ि बदल रही है। साथ ही चन्द्रमा का गोचर कन्या, तुला और वृश्च‌िक राश‌ि में होगा। ग्रहों की इस स्‍थ‌ित‌ि में जहां कई राश‌ियों में परेशानी द‌िख रही है वहीं तीन राश‌ि ऐसी है ज‌िन्हें इस हफ्ते कहीं से धन लाभ म‌िलने की संभावना द‌िख रही है। देख‌िए आपकी राश‌ि पर इस हफ्ते ग्रहों का कैसा प्रभाव है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः कार्यस्‍थल पर आपके काम की तारीफ होगी

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा संयम से काम लेने की जरुरत है। पिछले कुछ समय से जिस परेशानी से आप घिरे हैं फिलहाल उसके बनी रहने के आसार हैं हालांकि किसी करीबी से संभावित मदद आपको कुछ राहत दे सकती है। व्यवसायी जातकों के लिये परेशानी वाली कोई बात नजर नहीं आ रही आपको अपनी मेहनत का अपेक्षाकृत फल मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने व आपके काम की तारीफ होने की संभावना है लग्न से अपना काम करते रहें। आपका दापंत्य जीवन भी इस सप्ताह सुखद रहने के आसार हैं। संतान की ओर से भी आपको संतुष्टि मिल सकती है। सप्ताहांत पर आपकी परेशानी का समाधान भी आपको मिल सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः खर्च पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है  

3 of 13
वृष राश‌ि
आपके लिये यह सप्ताह गिले-शिकवों को दूर करने का समय लेकर आया है। यदि किसी परिजन, किसी दोस्त या फिर अपने किसी बहुत ही करीबी से आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस सप्ताह आपके संबंध फिर से मधुर होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इसके लिये आपको भी प्रयास करना होगा और यदि गलती आपकी तरफ से हुई है तो उसे स्वीकार करने में किसी प्रकार का हर्जाना नहीं है। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में कुछ नए लोगों से परिचय होने की भी संभावना है। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये यह सप्ताह एक सुनहरी यादगार साबित हो सकता है। आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्च पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

म‌िथुन राश‌िः इस हफ्ते संभलकर रहना होगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये यह सप्ताह रुमानियत भरा हो सकता है, अपने साथी के साथ और साथी की याद आपको व्यस्त रखे इसकी पूरी संभावना है। लेकिन अपनी ख्‍याली दुनिया को बाहर छोड़कर ही काम में लगें तो बेहतर होगा अन्यथा आपके काम का तो काम तमाम होगा ही आपका नाम भी बदनाम हो सकता है। पार‌िवार‌िक समस्या का समाधान हो सकता है। व्यवासायी व्यक्त‌ियों को थोड़ी सतर्कता रखने की आवश्यकता है कहावत है पैर उतने ही पसारो जितनी चादर हो, आप भी काम उतना ही हाथ में लें जितना आप समय पर दे सकें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।    
विज्ञापन

कर्क राश‌िः सहकर्मियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में न ही पड़ें 

5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह आप विचारों की कशकमश में रह सकते हैं, इस समय अपने विचारों का मंथन करते रहें लेकिन उन्हें किसी पर प्रकट न होने दें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा यदि बहुत ही जरुरी लगे तो अपनी बात बहुत नपे-तुले शब्दों में शालीनता के साथ कहें। कठिन परिस्थितियों में धैर्य से काम लेना भी सुलझे हुए व्यक्ति की खासियत होती है आपके लिये भी अपनी इस खासियत को दिखाने का यह उचित समय हो सकता है। आपका रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः सप्ताह खर्चीला रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
यह सप्ताह आपके लिये काफी उत्साहजनक रहने के आसार हैं। हो सकता है पूरा सप्ताह हंसते-खेलते मौज मस्ती में ही बीते। इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों में भी आपको शामिल होना पड़ सकता है। अपने संबंधों में एक नई ताजगी आप महसूस करेंगें। कार्यस्थल पर हो सकता है आपका स्वभाव थोड़ा उदासीन रहें। समय का संकेत है कि आपको छुट्टी लेकर अपने दोस्तों या प्रियजनों के साथ कहीं घूमने जाना चाहिये यानि छोटी-मोटी यात्रा का योग भी आपके जीवन में इस सप्ताह बन सकता है। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा खर्चीला हो सकता है लेकिन कहते हैं ना खुशियों की कोई कीमत नहीं होती।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः इस सप्ताह तनावग्रस्त रह सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
यह सप्ताह थोड़ा उबाऊ हो सकता है, गत दिनों से चली आ रही परेशानी से आप इस सप्ताह भी तनावग्रस्त रह सकते हैं। अपने प्रयासों को सिरे चढता न देख निराशा भी आपको घेर सकती है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहने के भी आसार हैं। कहते हैं कठिन परिस्थितियों में भी जो हिम्मत न हारे वही असल में वीर होता है आपको भी अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। तनावग्रस्त या फिर क्रोध करने से किसी चीज का समाधान नहीं होता उसके लिये चित् को शांत रखकर परिस्थितियों का ठीक-ठीक आकलन करना जरुरी है। संयम से काम लें और समस्या को ऊपरी तौर पर न देखकर उसकी तह तक पंहुचे। सप्ताहांत तक राहत मिलने के आसार हैं।

तुला राश‌िः कार्यस्थल पर सावधानी बरतें

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
सावधानी हटी दुर्घटना घटी यह कथन इस सप्ताह आप पर लागू हो सकता है। यदि आपके पास कुछ भी कीमती है चाहे वह वस्तु हो या व्यक्ति या फिर संबंध उसे संभालकर रखने की आवश्यकता है। वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें व अपने प्रियजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। उनकी छोटी-छोटी चीजों को भी नजरंदाज करना आपके लिये इस समय सही नहीं है। इस सप्ताह आपके लिये सुखद पहलु यह है कि यदि आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले रहे हैं तो आप आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं आपकी प्रस्तुति अथवा आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको पूरी सावधानी के साथ कार्यों को अंजाम देना चाहिए लापरवाही बिल्कुल न करें।

वृश्च‌िक राश‌िः इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी न करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आप अपनी जेब को कसकर पकड़ लें ढ़ीली होने की पूरी संभावना है। ज़मीन-जायदाद का कोई मामला आपका लंबित है उसके लिये भी आपको खर्च करना पड़ सकता है। व्यवसायी जातकों को भी किसी प्रकार का जोखिम उठाने से पहले उचित व्यक्ति से अच्छे से परामर्श कर लेना फायदेमंद हो सकता है। इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। धैर्य और दृढ़ता के साथ ही आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकते हैं। इस सप्ताह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को अलग ही रखें क्योंकि रोमांटिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहने के संकेत हैं जिसका असर कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

धनु राश‌िः कहीं से पैसे मिलने की उम्मीद कर सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आपके लिये यह सप्ताह ढेर सारी सुस्ती लेकर आ सकता है। हो सकता है काम में आपका मन न लगे लेकिन ध्यान रहे मन मुताबिक तभी चलना चाहिये जब उसमें सक्षम हों, कार्यस्थल पर आपके लिये काम ही प्राथमिकता में होना चाहिए इसलिये अपने काम में किसी तरह की लापरवाही न करें। आपका रोमांटिक जीवन काफी बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। अपने साथी को आश्चर्यात्मक उपाहर देकर उनके चेहरे पर हंसी लायें ऐसा करना आपके लिये भी सुकून देने वाला हो सकता है। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है यदि कहीं से पैसे मिलने की उम्मीद है तो सप्ताहांत तक जेब भरने की संभावना है।

मकर राश‌िः  आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
भावनात्मक रुप से यह सप्ताह आपके लिये काफी चुनौतियों भरा हो सकता है। इस समय आपको दोस्ती और प्यार दोनों से ही धोखा मिलने की संभावना है लेकिन निराश होने की बजाय यह सोचें की जो होता है अच्छे के लिये होता है असल में जिन्हें आपने अपना दोस्त अपना प्यार मान लिया था वे उस लायक थे ही नहीं। हो सकता है भविष्य में कोई बड़ा नुक्सान आपका हो जाता। खैर अपने चित् को शांत कर अपने करियर पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करें और काम से ही दोस्ती व प्यार करें सप्ताहांत तक आप अपने अंदर एक सकारात्मक बदलाव को महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं।

कुंभ राश‌िः उच्चाधिकारी आपकी राह में रोड़े अटका सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आपके मनोबल में थोड़ी कमी आ सकती है। हो सकता है पिछले कुछ समय से जिस प्रतियोगी परीक्षा की आप तैयारी करते आ रहे हैं इस बार भी उसका परिणाम आपके पक्ष में न हो, या फिर कार्यस्थल पर किसी परियोजना में बार-बार असफलता मिलने से भी आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। कुछ सहकर्मी या फिर उच्चाधिकारी भी आपकी राह में रोड़े अटका सकते हैं। हालांकि मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। इस परेशानी भरे दौर में दूर हुए अपने खास साथी को आप अपने करीब महसूस कर सकते हैं। सप्ताहांत एक सुखद शुरुआत की आहट लेकर आ सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः भविष्य के ल‌िए बेहतर योजना बनाएं

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आपको आत्ममंथन करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आध्यात्म की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में शिरकत भी कर सकते हैं। हो सकता है कुछ समय के लिये एकांत में रहना चाहें। परिस्थितियों का हर पहलु से आकलन करने के लिये यह आपके लिये बहुत बेहतर समय है। इस समय आप अपने करियर, परिवार अथवा संबंधों को लेकर जो भी योजना बनाएंगें उसके सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। भविष्य की योजना बनाने के लिये भी यह एक बेहतर समय हो सकता है। इस सप्ताह सिर्फ चीजों की योजना बनाने व उन पर विचार-विमर्श करने में समय लगाएं इन्हें अमलीजामा पहनाने के लिये थोड़ा इंतजार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें