फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: सूर्यदेव का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किन-किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Thu, 15 Jul 2021 07:35 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Sun transit in Cancer 2021: फलित ज्योतिष के अनुसार मेष राशि और सिंह राशि में सूर्य सर्वाधिक बलवान माने गए हैं क्योंकि ये दोनों राशियां इनकी उच्च और स्वगृही हैं। - फोटो : अमर उजाला
Sun Transit In Cancer:  ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव 16 जुलाई की सायं 4 बजकर 51 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जो इस राशि में 16 अगस्त की मध्यरात्रि तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में सूर्य की प्रबल स्थिति उसे मान सम्मान तथा राज्य सत्ता का सुख दिलाती है। ऐसा व्यक्ति सफल उद्यमी और समाज का मुखिया होता है। वह शोध परक और रचनात्मक कार्यों में अधिक रूचि रखते हुए पूर्ण सफल रहता है। किसी भी जातक की जन्म कुंडली में बलवान सूर्य राजसत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करते हैं। ऐसे व्यक्ति धनी, मानी और यशस्वी होते हैं। वै जहां भी जाते हैं अपने आकर्षक व्यक्तित्व की छाप छोड़ देते हैं तथा जन-मानस को अपनी तरफ मोड़ लेते हैं। फलित ज्योतिष के अनुसार मेष राशि और सिंह राशि में सूर्य सर्वाधिक बलवान माने गए हैं क्योंकि ये दोनों राशियां इनकी उच्च और स्वगृही हैं। इनके कर्क राशि में प्रवेश का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित रहेगा, एक ओर जहां आपके मन में उथल-पुथल पारिवारिक तथा मानसिक अशांति परेशान कर सकती है वहीं दूसरी ओर आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सरकारी नौकरी में प्रयास करना चाहें तो भी अवसर अच्छा रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। अत्यंत उत्साही और शीघ्र निर्णय लेने के फलस्वरूप आपकी योजनाएं पूर्णरूप से फलीभूत रहेंगी। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। भाई बहनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ने न दें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए काफी मिलाजुला रहेगा। कहीं न कहीं मानसिक अशांति तथा पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक ध्यान दें, अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोजगार की दिशा में किया गया भी प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा लिए और तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
आपकी राशि में गोचर कर रहे सूर्य के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरूप आप नीतिज्ञ शक्तिशाली, सक्रिय तथा अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने वाले व्यक्तित्व के धनी होंगे। मान सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु स्वास्थ्य विशेषकर के शारीरिक पीड़ा से सावधान रहना पड़ेगा। अपने व्यक्तित्व तथा निर्णय लेने की क्षमता से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे किंतु अपने चित्त को स्थिर रखें पारिवारिक अलगाव से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य के प्रभावस्वरूप आपको अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहने के योग।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से ग्यारहवें लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए कई तरह से अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य में मन लगायें।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति के योग। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हो तो भी और अवसर अनुकूल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए धर्म एवं अध्यात्म में गहरी रूचि बढ़ाएंगे। आत्म साक्षात्कार करने का भी अवसर आएगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। कार्य-व्यापार में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य विशेषकर के हृदय संबंधी विकार के प्रति सावधान रहें। दवाओं के रिएक्शन और इंफेक्शन से बचें। मान-सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर कर रहे सूर्य पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोडा और विलंब होगा। ससुराल पक्ष से भी मनमुटाव बढ़ सकता है। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी किंतु साझा व्यापार करने से परहेज करें। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जो सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। अपनी कार्य योजनाओं को पूर्णरूप से फलीभूत करने के लिए जी जान से लग जाएं। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग। हर तरफ प्रभाव वृद्धि ही होगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। शोध परक एवं आविष्कारक कार्यों में सफलता तो मिलेगी किंतु यह भी संभव है कि जितनी मेहनत कर रहे होंगे उतना सुखद परिणाम नहीं मिलेगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। तनाव के बावजूद कामयाबियां मिलती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें