फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश चले दक्षिणायन की ओर, किन राशियों के लिए शुभ

Wed, 15 Jul 2020 04:57 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Sun transit 2020 - फोटो : अमर उजाला
भगवान सूर्य का रथ 16 जुलाई की मध्यरात्रि के बाद 04 बजकर 32 मिनट से दक्षिण दिशा की ओर प्रस्थान करेगा। इसी के साथ कर्क राशि से लेकर 6 राशियों कर्क, सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक और धनु राशि की सूर्य की यात्रा की अवधि के मध्य पितरों का दिन और देवताओं की रात्रि आरम्भ हो जायेगी। इनके कर्क राशि में प्रवेश का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से चतुर्थभाव में सूर्य का गोचर आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति दे सकता है किंतु, अन्य ग्रह गोचर के शुभप्रभाव के परिणाम स्वरूप कामयाबियों का सिलसिला बढ़ता रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। मकान वाहन के क्रय का स्थापना तो पूर्ण हो ही सकता है सामजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे निर्णय लेना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो बेहतरीन अवसर है पूरा फायदा उठाएं। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। नई सर्विस के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से धनभाव में सूर्य का गोचर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएगा। काफी दिनों का दिया गया धन वापस आ सकता है किंतु परिवार में कलह तथा अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा अग्नि विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- आपकी राशि में सूर्य का आना कुछ शारीरिक पीड़ा तो दे सकता है किंतु आपके साहस एवं शौर्य की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के जुड़े हुए प्रतिष्ठानों से संबंधित कोई भी बड़ा कार्य निकलवाना हो तो अवसर अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। दैनिक व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से हानि भाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल देगा। हो सकता है आपको कष्टकारक यात्रा भी करनी पड़े अथवा किसी संबंधी या मित्र से अशुभ समाचार की प्राप्ति भी हो किंतु, शत्रु परास्त होंगे मुकदमों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। मासांत परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से लाभभाव में सूर्य का गोचर आपकी कामयाबी में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और भी अनुकूल। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से दशमभाव में सूर्य का गोचर आपको शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी पदोन्नति के योग। विदेशी कंपनी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सुखद रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें और योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक वह पूर्ण ना हो जाए। मकान वाहन के क्रय का भी योग।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से भाग्य भाव में सूर्य का गोचर धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ाएगा। अपने सामर्थ्य का भरपूर उपयोग करें और उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से अष्टमभाव में सूर्य का गोचर आपको महाप्रतापी तो बनाएगा किंतु किसी न किसी कारण से आपको मानसिक पीड़ा परेशान करेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचते रहें यद्यपि गुप्त शत्रु परास्त होंगे। माह के अंतिम सप्ताह से ग्रह गोचर में सुधार के परिणाम स्वरूप कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा और अच्छी सफलता भी मिलेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल।

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता यहां तक कि शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझायें। संतान संबंधी चिंता से तो मुक्ति मिलेगी ही नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से शत्रुभाव में सूर्य का गोचर आपको शत्रुमर्दी तो बनाएगा किंतु कई बार देखा गया है कि इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है विशेषकर के हृदय रोग से बचना पड़ेगा। ऐसे समय में कर्ज के लेनदेन से भी बचें जहां तक हो सके झगड़े विवाद से दूर रहें। मित्रों अथवा संबंधियों के द्वारा अशुभ समाचार भी मिल सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से पंचम भाव में सूर्य का गोचर विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले प्रतियोगियों को अच्छी सफलता तो दिलाएगा ही साथ ही नई सर्विस के लिए आवेदन करने का सुअवसर भी देगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शांति एवं संयम पूर्वक अपने कार्य करते जाएंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें