ग्रहों के राजा सूर्यदेव 15 मई को अपनी उच्च राशि मेष से निकलकर शुक्र देव के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। उनके इस गोचर से 3 राशियों को अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं।
वृषभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अब लग्न में ही होगा। सूर्य का इस भाव में गोचर आपके साहस में वृद्धि करने वाला होगा। इस समय आप और अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके लिए इस समय अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना ही प्राथमिकता होने वाली है। इस गोचर काल के दौरान आपको अपनी मां की ओर से कोई संपत्ति प्राप्त हो सकती है। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को बेहद अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अब दशम भाव से होगा। इस भाव में सूर्य का गोचर आपको कार्य स्थल पर जबरदस्त परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आपको अचानक से कोई तरक्की भी मिल सकती है। आपके लिए इस समय परिवार की ओर से भी अच्छी मदद रहेगी। अपने पिता के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। अगर पैतृक काम संभाल रहे हैं तो भी आपको लिए अच्छा समय रहने वाला है।
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अब तीसरे भाव में होगा। इस भाव में सूर्य का गोचर आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा और आपको यात्राओं से अच्छा लाभ होगा। इस समय आपके संवाद करने की शैली बेहतर होगी और आप उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त करेंगे। इस समय सूर्य की भाग्य पर दृष्टि के कारण भाग्य का साथ मिलेगा और किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने के योग बने हुए है। यह समय आपके करियर के लिए अच्छा साबित होगा।