महान पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 10 मई को दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा संपन्न करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 1 जुलाई की मध्यरात्रि तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। कर्क राशि इनकी नीचराशिगत संज्ञक कही गई है अतः सभी के लिए कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। सभी राशियों के लिए इनका कर्क राशि में गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी कुछ मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा किंतु, किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होनेसे बचाएं। माता-पिता के स्वास्थ्यके प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल आप में साहस और ऊर्जा शक्ति का भंडार भर देंगे किंतु परिवार में छोटे सदस्यों से वैमनस्य न बढ़ने दें विशेषकरके भाइयों के बीच आपसी विवाद को बढ़ावा न दें। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना सफल रहेगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई मायनों में कष्ट कारक रहेगा विशेष करके स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव ही पड़ेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विषमताओं के बावजूद आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह फल अच्छा रहेगा फिर भी स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए नीचराशिगत मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कष्ट कारक यात्रा करनी पड़ सकती है। संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य कोर्ट कचहरी के मामलों से बचें और झगड़े विवाद भी बाहर ही सुलझाएं। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। ये नुकसान पहुंचाने में भी सफल हो सकते है। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसीलिए अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है फिर भी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। बड़े भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु माता-पिता में से किसी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध प्राप्ति के भी योग। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन क्रय भी करना चाह रहे हों तो उसदृष्टि से ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव निश्चित रूप से लाभदायक ही रहेगा किन्तु धर्म और अध्यात्म के प्रति अरुचि बढ़ सकती है। किएगए कार्योंकी सराहना होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी अच्छी सफलता के योग बनेंगे। अपने साहस और पराक्रम के ब पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा ही विवादित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अपेक्षाकृत बेहतर ही रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक ध्यान दें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। कोई भी कार्य अथवा योजना जब तक पूर्ण न हो जाए उसे गोपनीय रखें, सार्वजनिक न करें।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के खट्टे मीठे अनुभवों का सामना करवाएंगे। कार्य व्यापार में आशातीत उन्नति होगी। कष्टकारक यात्रा करनी पड़ सकती है। कोर्ट के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न बनें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो उसदृष्टि से ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा।
मीन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला फलकारक ही रहेगा। आयके साधन तो बढ़ेंगे किंतु पढ़ाई में अरुचि के कारण परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं सावधान रहें। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयोंसे सहयोग मिलेगा। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।