फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2022: 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में होगा गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर होने वाला प्रभाव

Fri, 08 Jul 2022 06:57 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
surya parivartan 2022: सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च राशि तथा तुला राशि में नीच राशि के माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में सूर्य बेहद बलवान और ग्रहों का राजा है। 16 जुलाई 2022 को अगले एक महीने के लिए उनका गोचर कर्क राशि में होगा जो चन्द्रमा की जल तत्व राशि है।  इसके बाद ही देश में मानूसन की गति आगे बढ़ती है। कर्क राशि सूर्य के मित्र चंद्रमा की राशि है। इस राशि में सूर्य 16अगस्त तक रहने वाले है। कर्क राशि में सूर्य के जातकों को शुभ फल मिलते हैं। आइए जानते है कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा। 
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि -इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर केंद्र स्थान में गोचर करेंगे। इस राशि के लिए सूर्य परम राजयोग कारक है। इस गोचर की अवधि में आज अपने परिवार के प्रति अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभा सकते है। भूमि वाहन पर खर्च हो सकता है। इस समय आप अपने कार्य स्थल पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि -कर्क राशि में गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि में तीसरे भाव में गोचर करने वाले है। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी,ऊर्जा से परिपूर्ण और संतुलित रहेंगे। छोटी यात्राओं से लाभ होगा और अपने भाई बहनों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- सूर्य का कर्क राशि में गोचर धन भाव से होगा। इस दौरान आपकी तिजोरी में धन की वृद्धि होगी। अगर आप अपने कुटुंब के व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान आपको अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। वित्तीय निवेश में खास लाभ की भी उम्मीद आप कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लग्न से ही होने जा रहा है। सूर्य धन स्थान के स्वामी होकर लग्न में गोचर कर रहे हैं ,ऐसे में इस समय अगर आप अपने परिवार का बिजनेस देख रहे हैं तो आपको मुनाफा होने वाला है। इस समय अटका हुआ धन मिल सकता है। आपको समाज में मान सम्मान और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्नेश होते है। लग्नेश का गोचर 12वें भाव से होने जा रहा है। इस गोचर की अवधि में आपको धन खर्च पर ध्यान देना होगा। जो जातक विदेशी कम्पनी के साथ कारोबार से जुड़े है उनकी इस सिलसिले में यात्रा हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखे। किसी पुराने विवाद के चलते बदनामी हो सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य बारहवें स्थान के स्वामी होते हैं और उनका गोचर लाभ स्थान में होने जा रहा है। इस समय आपको सरकारी लोगों से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। व्यापार कर रहे जातकों को विदेश से लाभ है और अपने किसी मित्र या बड़े भाई के चलते आपके कार्य सुगमता से निपटने के योग दिखाई दे रहे हैं। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। 

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लाभ स्थान के स्वामी होकर दशम भाव यानी कि कर्म भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने कार्य स्थल पर भरपूर सम्मान मिलने के योग है। इस समय आपके सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। इस समय आपको कोई पद प्राप्त हो सकता है। 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक - सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपके भाग्य स्थान से होने जा रहा है। सूर्य के इस गोचर के दौरान आपको अपने भाग्य का पूरा फायदा मिलने वाला है। इस दौरान आपको अपने पिता और अपने गुरु से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। इस समय घर में धार्मिक आयोजन भी आप करवा सकते हैं। धार्मिक यात्राओं का योग है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य भाग्य स्थान के स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर कर रहे है। इस गोचर की अवधि में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। अपनी वाणी को संयमित रखते हुए कार्य करें,इस समय आप किसी को उधार न दें और किसी को कटु शब्द भी न बोले। 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य आठवें भाव का स्वामी होकर अकारक होता है। सूर्य का गोचर आपके सप्तम भाव से होने जा रहा है। इस अवधि में अपनी पत्नी की सेहत का ध्यान रखे। साझेदारी में काम कर रहे है तो यात्रा संभव है। किसी मित्र की सहायता मिलने के योग दिखाई दे रहे है। इस समय अपने ससुराल पक्ष से कोई विवाद मोल न लें। 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम स्थान के स्वामी होकर मारकेश का काम करते है। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य शत्रु और ऋण भाव यानी कि छठे भाव में गोचर कर रहे है। इस समय आपके जो भी शत्रु है उनका नाश हो जाएगा। सूर्य के प्रभाव से आपको विदेशी संबंधों से लाभ होने के योग दिखाई दे रहे है। हालांकि आपकी सेहत नरम रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य शत्रु भाव का स्वामी होकर शिक्षा के भाव यानी पंचम भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में आपका पढ़ाई से मन भटक सकता है। अगर आप किसी से प्रेम करते है तो उसकी भावनाओं की इज्जत करें। सूर्य के इस गोचर से सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को लाभ होगा। इस समय आप शेयर मार्केट और सट्टे बाजार से दूरी बनाए रखे तो ही बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें