वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी 9 ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होते हैं। उनके जीवन में उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु, मान-सम्मान,आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता मिलती है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य हर एक माह में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। 14 मई को सूर्य मेष राशि की अपनी यात्रा को पूरा करते हुए वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबतू होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन करने पर करीब एक महीने तक कुछ राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है।
विज्ञापन
2 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से अब वह इस राशि में कर्म भाव में गोचर करेंगे। इस तरह से इस राशि के जो जातक व्यापार आदि में लगे हुए हैं उन्हे उनके बिजनेस से अच्छा मुनाफा मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से हर एक काम में सफलताएं मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के अच्छे योग भी बन रहे हैं। वेतन में वृद्धि या फिर नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा। सूर्यदेव 14 मई को आपकी कुंडली के आय और लाभ के स्थान पर गोचर करने वाले हैं। आपकी आय में अच्छी ग्रोथ मिलेगी जिससे आप अपने जीवन में भोग विलास की वस्तुओं में खर्च करेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। निवेश से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का अच्छा मिलेगा।
कुंभ राशि
सूर्य का यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही मंगलकारी साबित हो सकता है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थितियों में बदलाव आएगा और पहले की अपेक्षा अब अधिक धन का संचय करने में कामयाब होंगे। रिश्तों में गर्माहट आएगी।