rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह युति छठे भाव में होने जा रही है। इस भाव से रोग,ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस राशि के जातकों के लिए दूसरे और चौथे भाव के स्वामी का शत्रु भाव में गोचर बाधाओं का निर्माण करने वाला होगा। इस समय कोई कोर्ट केस का निर्णय आपके विरुद्ध जा सकता है। इस समय आपको अपनी मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। अगर आप स्त्री जातक है तो माहवारी से जुडी कोई समस्या आपको हो सकती है। इस समय नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को दूसरी नौकरी मिलने में कठिनाई आ सकती है। इस गोचर काल में सरकारी नौकरी कर रहे जातक विवाद में पड़ सकते है।