फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Rajyog: कन्या राशि में बना बुधादित्य राजयोग इन राशियों को दिलाएगा अपार धन-दौलत और सफलताएं

Thu, 05 Oct 2023 07:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बुधादित्य राजयोग से मिलेगा इन राशि के जातकों को लाभ
Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य और बुध दोनों ही किसी एक राशि में विराजमान होते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। बुधादित्य राजयोग बनने से कई राशियों को जबरदस्त लाभ मिलता है। आपको बता दें कि कन्या राशि में इस समय बुधादित्य राजयोग बना हुआ है, बुध ग्रह बीते 01 अक्तूबर से कन्या राशि में मौजूद हैं जहां पर पहले से ही सूर्यदेव विराजमान हैं। इस तरह से कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग बना हुआ है। बुधादित्य राजयोग से कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा समय आने वाला है। ऐसे लोगों की आय में बढ़ोतरी और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग से किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिलने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना बहुत ही शुभ लाभदायक सिद्ध होने वाला है। यह राजयोग आपकी राशि से धन के भाव में बना हुआ है। ऐसे में आपको आने वाले समय में धन लाभ की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। रूका हुआ काम और फंसा हुआ धन मिलने से आप बहुत ही ज्यादा ही प्रसन्न होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कन्या राशि में बना बुधादित्य राजयोग बहुत ही फायेदा का योग सिद्ध होगा। इस राशि के जातकों के जो काम पिछले कई दिनों से अटके हुए थे वह अब जल्द ही पूरे होंगे। जमीन-जायदाद और प्रापर्टी में निवेश करने के लिहाज से समय बहुत ही अच्छा है। आपको इस समय कई तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। मन में सकारात्कता का भाव रहेगा। अचानक से धन लाभ के मौके बढ़ेंगे।  
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग उनके करियर और कारोबार में बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। नई नौकरी की खोज पूरी होगी। सभी तरह की काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति की खरीद-बिक्री से आपको धन मिलने के संकेत हैं। जो लोग राजनीति के पेशे से जुड़े हैं उनके लिए आने वाला कुछ समय बहुत ही शानदार रहने वाला होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें