फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र गोचर से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

Mon, 25 May 2026 11:17 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Spasht Ketu in Magha Nakshatra Third Pad 2026: केतु का नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा और कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती हैं। आइए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव जानत हैं।
विज्ञापन
1 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
Spasht Ketu in Magha Nakshatra Third Pad 2026: केतु 29 मई 2026 को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह नक्षत्र परिवर्तन 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमयी और अचानक लाभ देने वाला ग्रह माना गया है। मान्यता है कि, इसका प्रभाव जीवन में अप्रत्याशित बदलाव और मान-सम्मान लेकर आता है। इसलिए केतु गोचर ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि, केतु का यह नक्षत्र पद गोचर कुछ राशि वालों के आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत दे रहा है, वहीं कुछ लोगों को मानसिक तनाव, उलझन और रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में मघा नक्षत्र में केतु का यह परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
केतु नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के व्यापार को प्रभावित कर सकता है। यह समय आपके सोचने के तरीके में बदलाव ला सकता है। इसके अलावा नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। खर्च बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन

3 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को मन में बेचैनी और भ्रम की स्थिति जैसी महसूस होगी। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। हालांकि, छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा।

4 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को केतु गोचर से लाभ होने की संभावनाएं हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय राहत देने वाला हो सकता है। धन लाभ होने के योग बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। इसके अलावा मानसिक तनाव के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का भाग्योदय होने की संभावनाएं हैं। केतु का प्रभाव आपकी राशि पर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। किसी मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन खरीदने के योग है। दोस्तों के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन

7 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। अचानक खर्च या धन हानि की स्थिति बन सकती है। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होगी। नए लोगों से मिलेंगे। कोई जीवन में दस्तक भी दे सकता है।

8 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन आपको नई योजनाओं से लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। इसके अलावा तुला राशि वालों को पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। 

9 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छे से निभाएंगे। नौकरी में विदेशी कंपनियों से नए अवसर मिल सकते हैं। यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है। 

10 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। परिवार संग आने वाला समय अच्छा बीतेगा।

11 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में अच्छे परिणाम और सफलता के योग बन रहे हैं। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। 

12 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले किसी भी कानूनी मामले को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। किसी पुरानी बीमारी या दर्द से राहत मिल सकती है। हालांकि, धन लाभ भी हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Ketu Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
केतु का यह गोचर आपको प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने का काम करेगा। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझकर लें। पुराने रोगों से राहत मिलने के संकेत हैं। समय पर आराम करना जरूरी रहेगा।
 

Rahu Transit 2026: साल के अंत में राहु का होगा महागोचर, 4 राशियों के करियर और बिजनेस में आएगा बड़ा बदलाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें