फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 25 May: मेष समेत इन 3 राशियों के रिश्तों में लौटेगी मिठास, पार्टनर संग बिताएंगे यादगार पल

Mon, 25 May 2026 07:45 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
25 May Ka Love Rashifal: 25 मई, सोमवार को ज्येष्ठ माह (अधिकमास) के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और वज्र योग का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी सूर्यदेव हैं। ग्रह-नक्षत्रों की यह विशेष स्थिति प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालेगी। किसी की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा तो किसी को रिश्तों में नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। आइए जानते हैं 25 मई का लव राशिफल।
Nautapa 2026: नौतपा में ग्रहों का शुभ संयोग, 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक फायदा और सफलता
Navpancham Yog: शुक्र और शनि बनाएंगे नवपंचम योग, जून में 5 राशियों को मिलेगी धन और सफलता
25 मई को सूर्य करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और धन लाभ के बनेंगे योग
Tri Ekadash Yog: जून के आखिर में मेष सहित 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल-गुरु का त्रिएकादश योग देगा लाभ
 
विज्ञापन

2 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और आप साथी की कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे। सिंगल जातक पुराने रिश्तों की यादों में खोए रह सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में खुशियां बनी रहेंगी। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में नई ताजगी लाने का प्रयास करेंगे। वहीं सिंगल लोगों की जिंदगी में जल्द किसी खास की एंट्री होने के संकेत हैं।

4 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान टल सकता है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। सिंगल जातक अपने क्रश को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और भविष्य के सपने संजो सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझने के लिए साथ समय बिताने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज आपका आकर्षण साथी को बेहद प्रभावित करेगा। रिश्ते में प्यार और संतोष बना रहेगा। सिंगल लोग अपने मनपसंद साथी की तलाश में अधिक सक्रिय नजर आएंगे।

विज्ञापन

7 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज पार्टनर की किसी बात से मन खिन्न हो सकता है, जिससे रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस होगी। सिंगल जातक अपने क्रश से बातचीत में उलझन महसूस कर सकते हैं।

8 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज साथी की ओर से कोई सरप्राइज या तोहफा मिल सकता है। विवाहित लोग घूमने-फिरने या यात्रा की योजना बनाएंगे। सिंगल लोगों की तरफ कोई खास व्यक्ति आकर्षित हो सकता है।

9 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज किसी वजह से पार्टनर से मुलाकात नहीं हो पाएगी, लेकिन यह दूरी रिश्ते में तड़प और प्यार को बढ़ाएगी। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत को लेकर गंभीरता से सोच सकते हैं।

10 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज साथी अपने व्यस्त समय में से आपके लिए खास पल निकालेंगे। दोनों साथ में रोमांटिक समय बिताकर रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। सिंगल लोगों को हर जगह अपने क्रश की याद सताएगी।

11 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज रिश्तों में चल रहा तनाव कम होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ फिर से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करेंगे। सिंगल जातक अपने लिए एक मजबूत और भरोसेमंद साथी की तलाश करेंगे।

12 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज साथी आपकी भावनाओं और जरूरतों को अच्छी तरह समझेंगे। उनके व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल लोगों के मन में प्यार और रोमांस की भावना बढ़ सकती है।

विज्ञापन

13 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज साथी की छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगी। सिंगल जातक अपने क्रश से दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के संकेत हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें