फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी राशिफल: शुक्र के उदय से इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सफलता और सम्मान में होगी वृद्धि

Wed, 14 Oct 2026 03:13 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Uday 2026: शुक्र के उदय होने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। वह 29 अक्तूबर 2026 को तुला राशि में उदय होंगे। ऐसे में इस दिन से इन 3 राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, समृद्धि और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। वर्तमान में शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं और जल्द ही इसी राशि में उदय होने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 29 अक्तूबर 2026 को शुक्र तुला राशि में उदय होंगे। शुक्र के उदय होने से उनके प्रभाव में वृद्धि होने की मान्यता है। इसका असर सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। हालांकि, तीन राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने की संभावना है। इन लोगों को करियर में तरक्की, सफलता और मान-सम्मान के नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

5 दिसंबर को छाया ग्रह राहु करेंगे मकर राशि में गोचर, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के संकेत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई योजनाएं भी आगे बढ़ सकती हैं।
इन 3 राशि वालों पर 2027 तक शनि की रहेगी असीम कृपा, धन लाभ से लेकर भाग्य का मिलेगा साथ
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय भाग्य में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में राहत मिलने और आय के नए अवसर बनने की संभावना है। कारोबार में आपको विस्तार का लाभ मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल बना रह सकता है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के नए रास्ते खुल सकते हैं।
बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, गाड़ी-मकान से लेकर नौकरी तक के सपने होंगे पूरे
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के जीवन में शुक्र के उदय से कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। नौकरी बदलने और कारोबार में कुछ नया करने में आपको कामयाबी मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ने और जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होने की संभावना है। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं को गति मिल सकती है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें