Shukra Nakshatra Parivartan 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का अपने ही नक्षत्र में प्रवेश कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। व्यापारियों को नए सौदे और लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में मनचाहे परिणाम मिलने के योग हैं और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।