Shukra Nakshatra Parivartan 2025: वर्तमान में प्रेम-कला के कारक ग्रह शुक्र कर्क में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र आज यानी 3 सितंबर 2025 को रात 11 बजकर 57 मिनट पर आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक आश्लेषा नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध है और ये कर्क राशि के अंतर्गत आता है। अब चूंकि शुक्र स्वयं कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, तो इसके शुभ प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। शुक्र की कृपा से इन जातकों को आर्थिक लाभ, कला निखार के अवसर, भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।