फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सावन में शुक्र, मंगल और बुध की बदलेगी चाल, इन चार राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान

Wed, 16 Jul 2025 12:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Planetary Changes in Sawan 2025: इस साल 11 जुलाई 2025 से सावन की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा। इस माह जहां सोमवार, शिवरात्रि, प्रदोष और एकादशी जैसे व्रत रखे जाएंगे, वहीं कई ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Sawan 2025 Lucky Rashiyan - फोटो : अमर उजाला
Planetary Changes in Sawan 2025: इस साल 11 जुलाई 2025 से सावन की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा। इस माह जहां सोमवार, शिवरात्रि, प्रदोष और एकादशी जैसे व्रत रखे जाएंगे, वहीं कई ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे।

ज्योतिषियों के मुताबिक सावन की शुरुआत में ही 13 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री हो चुके हैं। इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य ने कर्क राशि में गोचर किया है। वहीं अब विलासिता के कारक शुक्र भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 26 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

इसके अलावा 28 जुलाई को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। फिर 9 अगस्त 2025 को बुध कर्क राशि में उदय होंगे। कुल मिलाकर यह माह ग्रह गोचरों से भरा है जिससे कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sawan 2025 Lucky Rashiyan - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
सावन में ग्रहों के गोचर से वृषभ राशि वालों का भाग्योदय होगा। आपको करियर, नौकरी और यात्रा से विशेष लाभ मिल सकता है। आपकी समाज में एक अच्छी पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने पर मन प्रसन्न रहेगा। करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद साबित होंगी। विदेशी संपर्कों के जरिए भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। आप पूरे सावन महादेव की उपासना करें। इससे तनाव में कमी और रोग से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Sawan 2025 Lucky Rashiyan - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। किसी कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलने से करियर में बदलाव आएगा। इस दौरान व्यापार में हुए नुकसान से उभर जाएंगे। नए प्रोजेक्ट्स और पदोन्नति की संभावनाएं मजबूत होंगी। मन में पुरानी चीजों का डर समाप्त होगा। 

4 of 5
Sawan 2025 Lucky Rashiyan - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में खूब रमेगा। इष्ट-मित्रों अथवा परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। हर क्षेत्र में आपको लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कुछ नए रिश्तों की शुरुआत भी हो सकती है। कर्ज से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sawan 2025 Lucky Rashiyan - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता आदि में छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होगी। निवेश में धन लाभ होने से वाहन या जमीन की खरीदारी करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कला में निखार आएगा। किसी नए कोर्स में दाखिला लेंगे।

Panchang: क्या होता है पंचांग, इसे कैसे देखा जाता है? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व
Shani Vakri 2025: मीन राशि में शनि हुए वक्री, जानें मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें