Love Horoscope 16 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। जो लोग सिंगल हैं उनका खास दोस्त से रिश्ता मधुर बनेगा। इस दौरान विवाह के लिए किसी दोस्त का प्रेम प्रस्ताव भी मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन में मधुरता आने से पूरा दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। आप सोलमेट के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। आप दोनों को रोमांस के कई मौके प्राप्त होंगे। पुरानी बातों को याद करते हुए साथी से भावनाओं को साझा कर सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आपके जीवन में जल्द किसी की दस्तक होने वाली है। ये रिश्ता आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा। आपकी सालगिरह या जन्मदिन के मौके पर आप साथी को उपहार देने की आज योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वाले जीवनसाथी के प्रति स्वयं को समर्पित महसूस करेंगे। शादी के समय बिताए हुए पलों को याद करते हुए अच्छा महसूस करेंगे। सिंगल लोग किसी रिश्ते में आने से पहले मन की सुनें, क्योंकि पुराने साथी की ओर से दोस्ती का प्रस्ताव आपको मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में कई बदलाव लेकर आया है। आपके सितारे बता रहे हैं किसी खास दोस्त से रिश्ता प्रेम में बदलेगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को मन की सुननी होगी। आप साथी से वो सभी बातें करेंगी, जिनसे रिश्ते में जुड़ाव का अनुभव होता है। कुल मिलाकर दिन सुखमय रहने वाला है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि के लोगों को आज संभल के रहना होगा। अगर प्रेम में आपको धोखा मिला था, तो यह स्वयं पर काम करने का समय है। नए रिश्ते की ओर से ज्यादा दोस्ती में रहना सही रहेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों को अपने लव पार्टनर से कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान अचानक से आपको लवर के साथ किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यहां आप दोनों एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे भरोसा और विश्वास अधिक बढ़ेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आप दोनों का भरोसा इस रिश्ते की पहचान है, इसलिए विवाद शुरू होने से पहले खत्म होते हुए नजर आएंगे। सिंगल लोगों के लिए आज कोई प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि के लोग साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें अन्यथा अलग होने की आशंका है। सिंगल लोगों के लिए मनचाहे व्यक्ति का प्रेम प्रस्वात आ सकता है। आप खुशहाल महसूस करेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के लोगों को साथी के साथ ट्रिप पर जाने की मौका मिलेगा। आपका दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आज बिताया समय पुराने दिनों की याद दिला सकता है। इस दौरान अविवाहित जातकों के लिए विवाह की बात चल सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): क्रश से मिलने पर दोस्ती और गहरी होगी। आप किसी ऐसे विषय पर बात करेंगे, जिससे वह आपका व्यक्तित्व को पसंद कर सकती है। जीवनसाथी के साथ पार्टी भी कर सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि के लिए दिन उलझनों भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने की योजना सफल न होने से मन थोड़ा दुखी रहेगा। अगर आप लांग डिस्टेन्स में हैं तो साथी की याद सताएगी। मिलने की इच्छा पूरी करेंगे। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।