Shukra Gochar In August 2025: अगस्त माह ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है, क्योंकि शुक्र अपनी चाल में चार बार परिवर्तन करेंगे। वह 1 अगस्त 2025 को सुबह 3 बजकर 51 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र 12 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। फिर 21 अगस्त को सुबह भौतिक सुख के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। वह मिथुन से अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। यही नहीं कर्क में रहते हुए शुक्र 23 अगस्त को पुष्य नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। ऐसे में शुक्र का एक ही माह में तीन बार नक्षत्र और एक बार राशि परिवर्तन करना कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। चूंकि शुक्र सुख, सौंदर्य, विवाह, कला, प्रेम और विलासिता के कारक ग्रह है, इसलिए जातकों को इन सभी क्षेत्रों से जुड़े लाभ की प्राप्ति संभव हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जान लेते हैं।