फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Uday on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन से इन राशियों के सितारे होंगे बुलंद, मिलेगी आर्थिक समृद्धि

Fri, 25 Jul 2025 11:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Uday: बुध ग्रह 24 जुलाई 2025 को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क में अस्त हो जाएगा और अगस्त के प्रारंभ में, खासकर 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन, फिर से उसी राशि में उदित होगा। बुध ग्रह शिक्षा, व्यापार, बुद्धि, तर्क-वितर्क, आर्थिक मामलों, शेयर बाजार और एकाग्रता का कारक माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
Budh Uday - फोटो : freepik
Budh Uday 2025: बुध ग्रह 24 जुलाई 2025 को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क में अस्त हो जाएगा और अगस्त के प्रारंभ में, खासकर 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन, फिर से उसी राशि में उदित होगा। बुध ग्रह शिक्षा, व्यापार, बुद्धि, तर्क-वितर्क, आर्थिक मामलों, शेयर बाजार और एकाग्रता का कारक माना जाता है। इसलिए इसकी स्थिति में होने वाला छोटा सा बदलाव न केवल 12 राशियों पर, बल्कि देश-दुनिया पर भी प्रभाव डालता है।
Khappar Yog: सूर्य और मंगल बना रहे हैं खप्पर योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
रक्षाबंधन के दिन बुध ग्रह के कर्क राशि में उदित होने से कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। यह समय उनकी बुद्धि और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, जिससे शिक्षा, व्यवसाय और निवेश में सफलता के नए अवसर पैदा होंगे। खासतौर पर तीन राशियों को बुध ग्रह की इस कृपा से बंपर लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं वे लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।
Surya Gochar 2025: 3 अगस्त से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन

2 of 4
परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई में मन लगेगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
बुध ग्रह का उदित होना मेष राशि के जातकों के लिए कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। बुध इस राशि के चौथे भाव में उदित हो रहा है, जिससे प्रारंभिक शिक्षा और घर-परिवार से जुड़ी चीजों में विशेष लाभ मिलेगा। जो समस्याएं या परेशानियां आपको लंबे समय से घेर रही थीं, वे अब दूर होने लगेंगी। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई में मन लगेगा। उनकी एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे वे बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। साथ ही जमीन-जायदाद से जुड़ी मामलों में भी सफलता मिलने के योग हैं।
विज्ञापन

3 of 4
परिवार में पुरानी कलह खत्म होगी। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए बुध ग्रह बहुत ही शुभ प्रभाव लाएगा क्योंकि यह लग्न और चौथे भाव का स्वामी होकर दूसरे भाव में उदित हो रहा है। इस वजह से आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता और धन लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में खासकर उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे और छात्र इस समय अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। परिवार में पुरानी कलह खत्म होगी और आप आरामदायक जीवन शैली जी पाएंगे। नए वस्त्र या गहने खरीदने का मन होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा और समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में आपकी बनाई रणनीतियां सफल होंगी और नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
व्यापार में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी रहेगा क्योंकि यह लग्न और कर्म भाव का स्वामी होकर लाभ स्थान में स्थित होगा। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। नौकरी में वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नए आय स्रोत खुलेंगे और भविष्य के लिए धन संचित करने में सफलता मिलेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें