भाग्य का मिल सकता है साथ
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
शुक्र का कन्या राशि में गोचर मकर राशि के नौवें भाव में होगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इससे भाग्य का साथ मिलने और लंबे समय से अटके कामों में गति आने के योग बन सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ने के साथ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। वहीं कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्क और क्लाइंट लाभ का कारण बन सकते हैं। इस अवधि में यात्रा के योग भी बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उपयोगी रह सकता है। उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।