फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Rashi Parivartan 2025: शुक्र करेंगे मूल त्रिकोण राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा

Thu, 09 Oct 2025 11:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar Horoscope: नवंबर में शुक्र का तुला राशि में गोचर तीन राशियों के लिए शुभ फल देगा। ये समय धन, प्रेम और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का गोचर - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar Rashifal: दीपावली के बाद नवंबर का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस समय कई ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं, जिनमें सबसे अहम बदलाव शुक्र ग्रह का माना जा रहा है। शुक्र सिर्फ धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का ही नहीं, बल्कि प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और कला का भी कारक है। ऐसे में जब यह ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में प्रवेश करेगा, तो उसका प्रभाव विशेष रूप से महसूस किया जाएगा।
Kartik Month 2025: कार्तिक स्नान से खुलेंगे मोक्ष के द्वार, जानें महत्व और उपाय
इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ और लाभदायक सिद्ध होगा। जहां कुछ लोगों की किस्मत का सितारा बुलंद होगा, वहीं कुछ को करियर, रिश्तों और आर्थिक मामलों में बड़े फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन सी 3 राशियाँ हैं, जिन पर शुक्र का यह गोचर धन, सौभाग्य और खुशहाली लेकर आने वाला है।
Diwali Lucky Rashifal 2025: अक्तूबर में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों को धनतेरस-दिवाली पर होगा विशेष लाभ
विज्ञापन

2 of 4
रुके हुए कार्य या प्रोजेक्ट्स अब तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं यानी आप पर शुक्र की पूर्ण दृष्टि और कृपा रहेगी। इसका सबसे बड़ा असर आपके व्यक्तित्व और आकर्षण पर दिखाई देगा। आपकी बातचीत, पहनावा और व्यवहार में एक अलग आत्मविश्वास और आकर्षण झलकने लगेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्तों में स्थायित्व और समझदारी आएगी। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करने का रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलने के संकेत हैं, खासकर यदि आप किसी क्रिएटिव या कला से जुड़ी फील्ड में हैं। रुके हुए कार्य या प्रोजेक्ट्स अब तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक तनाव भी कम होंगे और आपसी विश्वास का भाव बढ़ेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो इस समय लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या नए पद की संभावना मिल सकती है। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत ही फलदायी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह आपकी कुंडली के दशम भाव (कर्म स्थान) में हो रहा है। यह भाव कैरियर, कार्यक्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है, और शुक्र का इसमें प्रवेश आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मक उछाल ला सकता है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या नए पद की संभावना मिल सकती है। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे और आपके निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की जाएगी। जो लोग व्यवसाय में हैं, उन्हें बड़े क्लाइंट या ऑर्डर मिल सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस समय आपकी लीडरशिप क्वालिटीज उभरकर सामने आएंगी और आप टीम को प्रभावशाली तरीके से गाइड कर पाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का तुला में गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपकी कुंडली के नवम भाव (भाग्य स्थान) में हो रहा है। यह भाव भाग्य, धर्म, यात्रा और उच्च विचारों का प्रतीक होता है। इस समय किस्मत आपके साथ खड़ी नजर आएगी। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे हो सकते हैं। आप धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं, जिससे आपके अंदर आत्मिक संतोष भी बढ़ेगा। इस समय छोटी या लंबी दूरी की यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं, और आपको नए अनुभव तथा संपर्क प्राप्त हो सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी, और लोग आपके विचारों और सलाह को महत्व देंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें