फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 09 October: कुछ राशियों के प्रेम की नई शुरुआत से हो सकती है, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 09 Oct 2025 06:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: शादीशुदा जातकों के लिए कुछ राशियों में दूरियां और तनाव हो सकता है, जबकि कुछ राशियों में रिश्तों में मिठास और खुशियां बनी रहेंगी। सिंगल जातकों के लिए ज्यादातर धर्म, परिवार और साथी मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 13
09 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 09 October in Hindi: आज गुरुवार, 9 अक्टूबर को चंद्रमा पहले मेष राशि में रहेंगे और फिर रात के समय वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर भरणी नक्षत्र में हो रहा है, जिससे आज के दिन कुछ खास ग्रह योग बनते नजर आ रहे हैं। चंद्रमा और बुध-मंगल के बीच बन रहा समसप्तक योग कुछ राशियों के लिए खास असर लेकर आएगा।

उधर, शुक्र आज कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिससे कन्या में सूर्य और शुक्र का द्विग्रही योग बनेगा। चंद्रमा का मेष राशि में होना आत्मविश्वास, भावनात्मक स्पष्टता और प्रेम में साहसिकता को बढ़ावा देगा। वहीं, शुक्र का कन्या राशि में गोचर प्रेम को सतही आकर्षण से हटाकर एक गहरे, संवेदनशील और सच्चे जुड़ाव की ओर ले जाएगा। आज का दिन कुछ लोगों के लिए भावनात्मक रूप से खास हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके दिल की धड़कनें थोड़ी तेज़ हो सकती हैं। प्रेम जीवन में रोमांच और जोश बना रहेगा। किसी खास शख्स से रिश्ता और भी गहरा हो सकता है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज अपनी भावनाएं ज़ाहिर करने का सही समय है। खुलकर बात करने से रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा और एक नई शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपके शब्दों में सच्चाई और भावनाओं में गहराई होगी, जिससे साथी आपसे आसानी से जुड़ पाएगा। संबंधों में स्थिरता लाने के लिए थोड़ा धैर्य और समझदारी जरूरी है। किसी बात को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है, लेकिन अगर आप प्यार को प्राथमिकता देंगे तो मामला जल्दी सुलझ जाएगा। अपनों का साथ आपका हौसला बढ़ाएगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके दिल के दरवाज़े आज किसी नए के लिए खुल सकते हैं। कोई नया परिचय दिल को भा सकता है। पहले से रिश्ते में हैं तो संवाद की कमी दूर होने लगेगी। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें, क्योंकि छोटी बातें भी आज बड़ा असर छोड़ सकती हैं। सिंगल हैं तो आज किसी दिलचस्प मुलाकात की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पुराने रिश्तों में जमी बर्फ आज पिघल सकती है। बीते दिनों की नाराज़गी खत्म कर आगे बढ़ने का समय है। अगर आप किसी से जुड़ने की सोच रहे हैं तो पहले दिल को टटोलें, जल्दबाज़ी न करें। परिवार का साथ आपकी भावनात्मक स्थिति को संतुलित रखेगा। प्यार में आज थोड़ा धैर्य और समर्पण बहुत काम आएगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपके लिए रिश्तों में गर्मजोशी और नयापन लाने का समय है। किसी के साथ बातचीत की शुरुआत से नई कहानी जन्म ले सकती है। अगर रिश्ते में पहले से हैं, तो साथी की भावनाओं की कद्र करें। अपने मैं को थोड़ा कम करें, क्योंकि अहंकार आज दूरियां बढ़ा सकता है। छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जो आपके जीवन में नई ऊर्जा ला सकता है। अगर मन में प्यार है, तो जताने में झिझक न करें। साथी के साथ सच्चाई और सहजता बनाए रखें। रिश्तों में स्थिरता लाने के लिए धैर्य और सोच-समझ से कदम बढ़ाना ज़रूरी होगा। परिवार और दोस्तों की राय भी अहम साबित हो सकती है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं, लेकिन ये आपकी ताकत बन सकती है। छोटी-छोटी सराहना, जैसे एक प्यारा संदेश या छोटा-सा उपहार, आपके रिश्ते में प्यार की मिठास बढ़ाएगा। परिवार का साथ भी मानसिक सुकून देगा। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी पुराने मित्र से संबंध गहरा हो सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज कोई नया रिश्ता आपके जीवन में दस्तक दे सकता है, जो दिल को बेहद सुकून देगा। भावनाओं को मन में दबाने की बजाय खुलकर साझा करें। यदि किसी से पहले से जुड़े हैं, तो आपका पॉजिटिव रवैया संबंधों को और भी प्रगाढ़ बना सकता है। प्रेम में धैर्य और सहनशीलता अपनाना आज फायदेमंद रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जिन रिश्तों में खटास थी, वहां मिठास लौट सकती है। अपने दिल की बात कहने से डरें नहीं । परिवार का समर्थन भी आज आपके प्रेम संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा। ईमानदारी से निभाया गया प्यार आज आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपको अपने दिल की बात कहने का हौसला मिल सकता है। अपने जज़्बातों को दबाने की बजाय, सही शब्दों में सामने रखें। हालांकि, छोटी बातों को लेकर विवाद से बचें। इससे बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। आपकी सकारात्मक सोच और गंभीरता आपके रिश्ते में स्थिरता लाएगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आज आपके रिश्ते में नई ताजगी आ सकती है। जिन बातों को लेकर मन में उलझन थी, अब उन्हें सुलझाने का समय है। परिवार का साथ आपकी भावनात्मक स्थिति को मज़बूती देगा। सिंगल हैं तो किसी दोस्ती का रूप बदल सकता है। प्रेम में संयम और समझदारी आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आज दिल की बात कहने का दिन है। जो बात लंबे समय से मन में थी, वो अगर सच्चे भावों के साथ कही जाए तो उसका असर गहरा होगा। रिश्तों में स्थिरता और शांति बनी रहेगी। साथी की भावनाओं को समझें और सहानुभूति रखें , इससे रिश्ता और मज़बूत होगा। आपका नरम रवैया आज आपको दिलों से जोड़ सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें